Google Analytics —— Meta Pixel

कभी BJP में शामिल नहीं होंगे कमलनाथ: PCC चीफ जीतू पटवारी

Jeetu on Kamalnath: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों को लेकर MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अभी मेरी कमलनाथ जी से बात हुई है। वे बोले कि जीतू मीडिया में जो ये बातें आ रही हैं ये भ्रम है। मैं कांग्रेसी था, हूं और रहूंगा। लोकतंत्र में हार जीत होती रहती है। हर परिस्थिति में उन्होंने दृढ़ता से कांग्रेस के विचार के साथ अपना जीवन जीया है और आगे भी कांग्रेस के विचार के साथ अंतिम सांस तक जीवन जीएंगे। ये उनकी खुद की भावना है जो उन्होंने मुझसे कहा है।

यह भी पढ़ें:- आचार्य विद्यासागर महाराज के योगदान को युगों-युगों तक याद रखा जाएगा: CM विष्णुदेव साय

वहीं कमलनाथ के करीबी और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने रविवार शाम साढे़ 6 बजे उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। इसके बाद मीडिया से कहा कि मेरी उनसे (कमलनाथ) चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि अभी उनका फोकस इस बात पर है कि मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर जातीय समीकरण कैसे होंगे। कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने पार्टी छोड़ने के बारे में कुछ भी नहीं सोचा है। सज्जन सिंह वर्मा ने ये भी कहा कि कमलनाथ के BJP में जाने की बात मीडिया की उपज है। वे कहीं नहीं जा रहे हैं। बता दें कि कमलनाथ और नकुलनाथ शनिवार से दिल्ली में हैं। रविवार को कमलनाथ दिल्ली में अपने आवास से निकले। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अभी तो मेरी कहीं बात नहीं हुई है। (Jeetu on Kamalnath)

 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कमलनाथ बीजेपी में शामिल होने की बजाय राजनीति से संन्यास या चुनावी राजनीति से दूर रहने की घोषणा कर सकते हैं। उनके बेटे सांसद नकुलनाथ और बहू प्रियानाथ बीजेपी की सदस्यता ले सकते हैं। वे बीजेपी कब जॉइन करेंगे इसकी आधिकारिक रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं भोपाल में पूर्व CM और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि ED, IT और CBI का दबाव जो सब पर है, वह उन पर भी है, लेकिन कमलनाथ का चरित्र दबाव में आने वाला नहीं है। वे और कैसे इसका खंडन करेंगे। न उन्होंने इस्तीफा दिया है और न ही वे भाजपा में शामिल हुए हैं। (Jeetu on Kamalnath)

Back to top button
error: Content is protected !!