Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : मिर्ची पाउडर डालकर जेवर लूट: 6 सदस्यीय गैंग गिरफ्तार, 9 महीने बाद खुला बड़ा राज

Chhattisgarh Crimes News : दुर्ग। दुर्ग जिले में आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर की गई सनसनीखेज लूट की घटना आखिरकार 9 महीने बाद सुलझ गई। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे गैंग का पर्दाफाश कर दिया है। यह वही मामला है जिसने फरवरी माह में ग्रामीण क्षेत्रों में भारी दहशत फैला दी थी।

यह भी पढ़े :- दर्दनाक हादसा: मूवी देखकर लौट रहे दो परिवारों के 6 सदस्यों की मौत, 3 गंभीर

ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

22 फरवरी की शाम ग्राम टेकापार में तीन अज्ञात नकाबपोश युवकों ने राहुल सोनी पर हमला कर उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। आरोपी उसके बैग से करीब 96 हजार रुपए के सोने-चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गए। घटना बोरी थाना क्षेत्र की थी।

पीड़ित महेंद्र सोनी के अनुसार, वह अपने भतीजे राहुल के साथ ग्राम रुहा में फेरी लगाकर लौट रहा था। टेकापार–खिलौरा कच्चे रास्ते पर बरगद के पेड़ के पास ही तीनों हमलावरों ने उन्हें घेरकर लूट को अंजाम दिया।

तकनीकी जांच से मिले बड़े सुराग

पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। इलाके के सीसीटीवी और तकनीकी विश्लेषण से पता चला कि लूटे गए जेवर परपोड़ी इलाके में बेचे गए हैं। इसी आधार पर पुलिस ने कपिल साहू और आकाश श्रवण को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों टूट गए और उन्होंने तीसरे साथी गणेश धनकर उर्फ चिंटू का नाम बताया, जो नागपुर का रहने वाला है।

बड़ा हिस्सा लेकर गणेश नागपुर भाग गया था। पुलिस टीम नागपुर पहुंची और उसे भी गिरफ्तार किया। (Chhattisgarh Crimes News)

नागपुर में बेचे जाने वाले थे जेवर

गणेश ने बताया कि वह जेवर नागपुर के सोना व्यापारी राजा साहू को बेचने की तैयारी में था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में दो और नाम—रोहित यादव और रामजी लोधी—सामने आए, जिन्होंने चोरी के गहनों को छिपाने और खरीद-फरोख्त में मदद की थी। (Chhattisgarh Crimes News)

Back to top button
error: Content is protected !!