दर्दनाक हादसा: मूवी देखकर लौट रहे दो परिवारों के 6 सदस्यों की मौत, 3 गंभीर

कोंडागांव। जिले में बीती रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो परिवारों की खुशी देखते ही देखते मातम में बदल गई। बड़े डोंगर ग्राम के 11 लोग मूवी देखकर स्कॉर्पियो से घर लौट रहे थे।
यह भी पढ़े :- ‘वसुधैव कुटुंबकम के जीवंत स्वरूप थे सत्य साईं बाबा’- शताब्दी समारोह में बोले प्रधानमंत्री मोदी
इसी दौरान मसोरा टोल प्लाज़ा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से उनकी कार तेज रफ्तार में जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 3 की हालत गंभीर है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जगदलपुर रेफर किया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों की पहचान लखन माड़वी, भूपेंद्र माड़वी, रूपेश माड़वी, नूतन मांझी और शत्रुघ्न मांझी के रूप में हुई है, जबकि एक शव की पहचान की प्रक्रिया जारी है।



