Trending

आज से इस राज्य में शुरू हुई Jio 5G Internet सर्विस, चेयरमैन आकाश अंबानी ने किया लांच

Jio 5G Internet : Jio अपनी 5G सर्विस (Jio 5G Internet) का आज विस्तार किया है। कंपनी राजस्थान में अपनी 5G सर्विस आज लॉन्च करेगी। रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड ने एक आधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। कंपनी राजस्थान में राजसमंद के नाथद्वारा में स्थित श्रीनाथ जी मंदिर से 5G सर्विस लॉन्च (Jio 5G Internet) का ऐलान कर सकती है।

यह भी पढ़ें : T20 World Cup 2022 : कल होगा भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला, इस कारण से रद्द हो सकता है मैच

Jio 5G Internet: चेयरमैन आकाश अंबानी पहुंचेंगे राजस्थान

जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी इस सर्विस को श्रीनाथ जी को अर्पित करते हुए लॉन्च करेंगे। हालांकि, इसकी कमर्शियल लॉन्चिंग बाद में होगी। जियो एक्जीक्यूटिव ने बताया, ‘5G लॉन्च से राजस्थान के लोगों के जीवन में बदलाव आएगा। इससे राजस्थान के लोग वैश्विक नागरिकों के तरह ही टेक सेवी हो सकेंगे।

श्रीनाथजी मंदिर के मोती महल परिसर में लॉन्चिंग कार्यक्रम आयोजित होगा। जानकारी के अनुसार 5G की शुरुआत करने के लिए मोती महल और गोशाला सहिज करीब 20 टावर लगाए गए हैं। आकाश अंबानी लांचिग के बाद मीडिया से भी रूबरू होंगे।

पिछले दिनों उद्योगपति मुकेश अंबानी श्रीनाथजी के द्वार पहुंचे थे। उन्होंने संकेत दिया था कि जिओ का 5G नेटवर्क सेवा का शुभारंभ श्रीनाथजी मंदिर से प्रारंभ होगा।

4G लॉन्च के वक्त भी मुकेश अंबानी गए थे मंदिर

साल 2015 में भी मुंकेश अंबानी ने 4G सर्विस की लॉन्च से पहले श्रीनाथ जी मंदिर दर्शन के लिए गए थे। इस महीने की शुरुआत में जियो ने अपनी 5G सर्विस लॉन्च की है। कंपनी ने इस सर्विस को Jio True 5G नाम दिया है। फिलहाल सर्विस चार शहरों में लाइव हुई है। आप दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में इसकी सर्विस यूज कर सकते हैं। हालांकि, इन शहरों में भी सभी यूजर्स को 5G नेटवर्क नहीं मिल रहा है। कंपनी इसका विस्तार चरणबद्ध तरीके से कर रही है।

Jio 5G Internet: कैसे मिलेगा Jio Welcome Offer?

5G सर्विस लॉन्च के साथ ही कंपनी ने Jio Welcome Offer भी लॉन्च किया है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा मिल रहा है। हालांकि, ये ऑफर चुनिंदा यूजर्स को ही मिल रहा है।

यह भी पढ़ें : UK Political Crisis : ब्रिटेन PM की रेस में ऋषि सुनक सबसे आगे, मिला 100 कंजर्वेटिव नेताओं का समर्थन

आप My Jio ऐप में इस सर्विस को चेक कर सकते हैं। इसके लिए जियो आपको माय जियो ऐप ओपन करना होगा। यहां आपको ऊपर ही Jio Welcome Offer का बैनर नजर आएगा। आपको इस पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आप अपना इंटरेस्ट रजिस्टर कर सकेंगे।

अगर आपके शहर में Jio 5G सर्विस उपलब्ध है और आपका हैंडसेट उस पर काम कर सकता है। तो आपको जियो का ऑफर मिलने की उम्मीद है। हालांकि, आपको ऑफर के लिए इंतजार करना होगा।

Related Articles

Back to top button