UK Political Crisis : ब्रिटेन PM की रेस में ऋषि सुनक सबसे आगे, मिला 100 कंजर्वेटिव नेताओं का समर्थन

UK Political Crisis : एक बार फिर ब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव (UK Political Crisis) होने हैं। लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद यहां राजनीतिक हलचल (UK Political Crisis) तेज हो गई है। हालांकि, इसका सीधा फायदा भारतीय मूल के ऋषि सुनक को होता दिख रहा है। वह फिलहाल इस रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। उनके अलावा बोरिस जॉनसन और वरिष्ठ कैबिनेट सदस्य पेनी मोर्डौंट भी इस रेस में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : T20 World Cup 2022 : कल होगा भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला, इस कारण से रद्द हो सकता है मैच

UK Political Crisis : लिज ट्रस ने गुरुवार को दिया इस्तीफा

लिज ट्रस ने गुरुवार 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में अब एक बार फिर यहां सियासी संकट बढ़ गया है। देश को फिर से अपना प्रधानमंत्री चुनना है। लिज के इस्तीफे के बाद सवाल उठने लगा है कि आखिर अब कौन ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री बनेगा। पीएम पद की रेस में कई नाम है। लेकिन भारतीय मूल के ऋषि सुनक और पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन रेस में सबसे आगे चल रहे है।

24 अक्टूबर नामांकन का आखिरी दिन

सबसे बड़ी बात यह है कि नामांकन प्रक्रिया की दौड़ में सुनक ने बाजी मार ली है। उन्हें नामांकन के लिए जरूरी 100 कंजर्वेटिव नेताओं का समर्थन मिल गया है। 24 अक्टूबर को नामांकन का आखिरी दिन है। लिज के इस्तीफे के बाद सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी को एक हफ्ते में यूनाइटेड किंगडम के नए प्रधानमंत्री की शपथ दिलानी होगी। जाहिर है पार्टी को चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर नेता चुनने का काम तेजी से करना होगा।

यह भी पढ़ें : Agni Prime Missile: भारत में न्यू जेनरेशन बैलिस्टिक परमाणु मिसाइल का सफल परिक्षण, जानें इसकी खासियत

चुनाव में हो सकती है कजर्वेटिव पार्टी की हार

वहीं, सर्वे के मुताबिक अगर आज ब्रिटेन में चुनाव होता है तो कजर्वेटिव पार्टी की बड़ी हार हो सकती है। लिहाजा पार्टी चुनाव नहीं चाहती है। पीएम की रेस में भले ही कई चेहरे हों। लेकिन ऋषि सुनक की गहरी सियासी पैठ से उम्मीदें बढ़ गई हैं। वह हाल ही में हुए चुनाव के दौरान लगातार लोगों के बीच पहुंच रहे थे। यह भी एक कारण है कि कहीं न कहीं वह अभी भी लोगों के दिमाग में एक उम्मीदवार के रूप में सबसे आगे होंगे।

Related Articles

Back to top button