छत्तीसगढ़ में 13 अप्रैल को दिग्गजों का दौरा, राजनाथ सिंह और राहुल गांधी भरेंगे हुंकार

Rajnath Rahul CG Visit: छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होंगे, जिसके लिए BJP और कांग्रेस ने कमर कस ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब 13 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दंतेवाड़ा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं 13 अप्रैल को ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बस्तर में सभा करेंगे। इसके लिए दोनों पार्टियों के नेता तैयारियों में जुट गए हैं। राजनाथ सिंह 13 अप्रैल को दंतेवाड़ा जिले के गीदम ब्लॉक के रोंजे गांव पहुंचेंगे, जहां वे चुनावी सभा कर वे भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के लिए वोट मांगेंगे। साथ ही मोदी की गारंटी गिनाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों की भी जानकारी देंगे।

यह भी पढ़ें:- PM मोदी पर विवादित टिप्पणी को लेकर लखमा की चुनाव आयोग में फिर शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दंतेवाड़ा दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भाजपा नेताओं का दावा है कि इस सभा में लगभग 50 हजार से ज्यादा भीड़ इकट्ठा होगी। वहीं बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में राहुल गांधी की चुनावी सभा होगी। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि करीब 1 लाख से ज्यादा की भीड़ राहुल गांधी को सुनने के लिए जुटेगी। राहुल गांधी बस्तर से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के पक्ष में जनता से वोट मांगेंगे। उनके लिए चुनावी माहौल तैयार करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इधर, बस्तर लोकसभा सीट पर भाजपा का विजय परचम लहराने 12 अप्रैल को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संभाग मुख्यालय जगदलपुर में रोड शो करेंगे। (Rajnath Rahul CG Visit)

कन्हैया कुमार मस्तूरी में करेंगे सभा

CM साय महेश कश्यप के लिए जनता से वोट मांगेंगे। CM साय के दौरे को लेकर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि बस्तर से पूरे छत्तीसगढ़ में चुनावी माहौल बनता है। उन्होंने बस्तर में भाजपा की जीत का दावा किया है। 13 अप्रैल को बस्तर लोकसभा क्षेत्र में BJP और कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं की सभा है। इसे लेकर बस्तर में पुलिस फोर्स भी अलर्ट है। सुरक्षा के मद्देनजर सैकड़ों जवानों की तैनाती की जा रही है। दोनों सभाओं में ड्रोन कैमरे से भी निगरानी रखी जाएगी। बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ जवानों का सर्च ऑपरेशन भी तेज कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक 13 अप्रैल को कन्हैया कुमार भी मस्तूरी में सभा करने वाले हैं। बिलासपुर लोकसभा सीट में आने वाले मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के भदौरा खेल मैदान में सुबह 11 बजे कन्हैया कुमार की सभा होगी। (Rajnath Rahul CG VisitRajnath Rahul CG Visit)

Related Articles

Back to top button