Google Analytics —— Meta Pixel

राहुल गांधी के बस्तर दौरे को लेकर डिप्टी CM अरुण साव का तंज, कहा- राहुल को कौन सुनेगा ?

Arun Sao on Rahul: डिप्टी CM अरुण साव ने धमतरी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बस्तर दौरे को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के दौरे से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। डिप्टी CM साव ने कहा कि राहुल गांधी को कौन सुनने आएगा। जनता अब कांग्रेस से बहुत दूर जा चुकी है। कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। कांग्रेस प्रत्याशियों का पार्टी के ही कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। डिप्टी CM साव ने कहा कि राहुल गांधी को जवाब देना होगा कि बीते पांच सालों में छत्तीसगढ़ का कितना विकास हुआ है। PM मोदी के नेतृत्व में देश ने तेजी से विकास किया है। जबकि कांग्रेस ने सिर्फ देश को लुटने का काम किया है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में 13 अप्रैल को दिग्गजों का दौरा, राजनाथ सिंह और राहुल गांधी भरेंगे हुंकार

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी। साथ ही देश में 400 पार सीटों के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार-प्रसार के लिए राष्ट्रीय नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। PM मोदी के बाद 13 अप्रैल को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बस्तर दौरे पर पहुंचेंगे। वे जगदलपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के पक्ष में प्रचार करेंगे। राहुल गांधी के साथ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट समेत कुछ और राष्ट्रीय नेताओं के पहुंचने की संभावना है। (Arun Sao on Rahul)

नेताम का कांग्रेस पर तंज

वहीं सरगुजा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह के लिए स्टार प्रचारक के रूप में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कमान संभालेंगे। सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ लोकसभा की 8 सीटों में मेहनत करेंगे तो जीत सुनिश्चित है। साथ ही 3 सीटों पर मुकाबला टक्कर का होने वाला है। इसे लेकर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि उस समय 65 से 75 सीट जीतने का दावा करने वाले दावा करते-करते कहां पहुंच गए सबको मालूम है। अब तो कांग्रेसियों का पूरी तरह से मनोबल टूट चुका है। कांग्रेस की सरकार चली गई है, जिसकी वजह से हताश हो चुके हैं। यही वजह है कि उनके कई बड़े नेता अनर्गल बातें कर रहे हैं। (Arun Sao on Rahul)

Back to top button
error: Content is protected !!