Journalist Mukesh Chandrakar Murder Case : भ्रष्टाचार के खुलासे पर पत्रकार की हत्या? मुख्य आरोपी रितेश चंद्राकर समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

Journalist Mukesh Chandrakar Murder Case : बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या का मामला अब तूल पकड़ चुका है। इस हत्याकांड में पुलिस ने ठेकेदार सुरेश चंद्राकर और उनके भाई रितेश चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़े :- सरकार निर्माण के साथ विकास के कार्याें को दे रही प्राथमिकता: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
मुकेश चंद्राकर का हत्यारा दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने मुख्य आरोपी रितेश चंद्राकर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
ठेकेदार के बाड़े से मिला शव
तीन दिन से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव बीजापुर में एक ठेकेदार के बाड़े में बने सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ। शव को बाहर निकालने के बाद पुलिस ने पंचनामा किया। मुकेश के शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जो उनकी हत्या की क्रूरता को दर्शाते हैं। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
मंत्री केदार कश्यप ने आज पत्रकार मुकेश चंद्राकर के अंतिम दर्शन किए व परिवारजन से मुलाकात की।
उन्होंने कहा कि पत्रकार मुकेश चंद्रकार जी के नृशंस हत्या की घटना से मन व्यथित है भारी मन से उनके परिवार जनों से मिलकर ढांढस बंधाया और अंतिम दर्शन कर श्रधांजलि अर्पित किया।
इस दुःखद क्षण में पूरा भाजपा परिवार मुकेश जी के परिवार के साथ खड़ा है आरोपियों को बख्शा नही जाएगा।
ॐ शांति

120 करोड़ की सड़क परियोजना विवाद
मामले की जांच में सामने आया है कि कुछ दिन पहले मुकेश ने 120 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली एक सड़क की खस्ता हालत पर रिपोर्ट प्रकाशित की थी। यह सड़क निर्माण कार्य ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के अधीन था। रिपोर्ट के बाद मुकेश और सुरेश के बीच तीखी बहस हुई थी। यह विवाद इस हत्याकांड की मुख्य वजह हो सकती है।
पत्रकार समुदाय में आक्रोश
मुकेश चंद्राकर की हत्या ने पत्रकार समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। पूरे प्रदेश के पत्रकार साथी ने इस घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।

पुलिस की जांच जारी
फिलहाल, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। सुरेश और रितेश चंद्राकर से पूछताछ जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि इस पूछताछ से हत्या के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा होगा। (Journalist Mukesh Chandrakar Murder Case)
यह हत्याकांड न केवल पत्रकारिता के क्षेत्र पर हमला है, बल्कि समाज में सच्चाई की आवाज को दबाने की कोशिश का भी उदाहरण है। अब यह देखना होगा कि न्यायपालिका और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं। (Journalist Mukesh Chandrakar Murder Case)
सीएम ने जताया दुख
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर दुख जताया है। साय ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा कि बीजापुर के युवा और समर्पित पत्रकार मुकेश चंद्राकर जी की हत्या का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। मुकेश जी का जाना पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस घटना के अपराधी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने के निर्देश हमने दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।



