पत्रकारों ने बिखेरे सुरों के रंग, छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज भवन में आयोजित हुआ सुरमयी कार्यक्रम

RAIPUR NEWS: राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज भवन में शनिवार की शाम सुरों का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुआ। सामाजिक संस्था भोर द्वारा आयोजित इस विशेष आयोजन में राजधानी के विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े 30 से अधिक पत्रकारों ने नए, पुराने और सदाबहार गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
यह भी पढ़े :- “दिल की बातें” काव्य गोष्ठी में युवाओं ने बाँधा समां, साहित्यिक मंच पर संवेदना, सरोकार और सृजन का संगम

कार्यक्रम के संयोजक कौशल स्वर्णबेर ने बताया कि यह आयोजन पत्रकारों के भीतर छिपे संगीत प्रेम को मंच देने का प्रयास था। श्रोताओं ने रात तक जमे रहकर एक के बाद एक प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद उठाया।
इन पत्रकारों ने दी प्रस्तुति:
दीपक पांडेय ने “ओ हंसीनी”, जगजीत सिंह ने “दिल का फसाना”, मुकेश वर्मा ने “किसी बात पर मैं किसी से खफा हूं”, सुरेश वैष्णव ने “तौबा ये मतवाली चाल”, राहुल सिन्हा ने “नजराना भेजा किसी ने प्यार का”, आकांक्षा दुबे ने “दिल दीवाना बिन सजना के माने ना”, राजकुमार सोनी ने “चला जाता हूं किसी की धुन में”, गंगेश द्विवेदी ने “क्या हुआ तेरा वादा”, अमिताभ दुबे ने “आने वाला पल जाने वाला है” और दामू आंबेडारे ने “तेरी आंखों के सिवा दुनिया में रक्खा क्या है” जैसी लोकप्रिय गीतों से माहौल को संगीतमय बना दिया।
इसी क्रम में अख्तर हुसैन, अंकित मिश्रा, कौशल तिवारी, सरिता दुबे, विभाष झा और संजीव दीवान ने भी एक से बढ़कर एक नगमों से समां बांध दिया। मंच संचालन राहुल सिन्हा और आकांक्षा दुबे ने संयुक्त रूप से किया।
छत्तीसगढ़ी गीतों ने भी बटोरी तालियां
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी गीतों की भी विशेष प्रस्तुति दी गई। अरुण बागड़े ने “ए गोरी तोर लाली बिंदिया”, अजय रघुवंशी ने “मोर पड़की मैना” और विक्रम साहू ने “रामजी की निकली सवारी” गीतों से छत्तीसगढ़ी रंग घोल दिया। इसके अलावा निकष परमार, शिवशंकर सोनपिपरे, हेमंत डोंगरे, एस.बी. द्विवेदी, धीरज मिश्रा और श्रवण शर्मा ने भी सधी हुई गायकी से सभी का दिल जीता।
विनय शर्मा को दी गई श्रद्धांजलि
कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व हाल ही में दिवंगत हुए वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट विनय शर्मा को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। उनके स्मरण के साथ ही कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। (RAIPUR NEWS)
समाज अध्यक्ष का रहा विशेष सहयोग
इस सफल आयोजन में छत्तीसगढ़ अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा, जिनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से यह सांगीतिक संध्या स्मरणीय बन सकी। (RAIPUR NEWS)



