
JP Nadda on AAP: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री JP नड्डा ने नई दिल्ली के उत्तम नगर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा को जिताने और AAP-दा (आम आदमी पार्टी ) को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले लिया है। पिछले 10 सालों में आम आदमी पार्टी ने जिस तरीके से दिल्ली में भ्रष्टाचार किया, जिस तरीके के दिल्ली को तकलीफ में डाला। मैं कह सकता हूं कि इस AAP-दा सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि जो भ्रष्टाचार से लड़ने के नाम पर सरकार में आया था, उसी ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस AAP-दा सरकार ने शिक्षा की बात कही, लेकिन शिक्षा को छोड़कर शराब के घोटाले में पड़ गए और 2,800 करोड़ रुपए का घोटाला किया।
यह भी पढ़ें:- अरविंद केजरीवाल एक पागल झूठा है, जो जमानत पर बाहर है: JP नड्डा
नड्डा ने कहा कि इसी तरह इन्होंने पानी देने की बात कही, लेकिन कभी इन्होंने दिल्ली की जनता को साफ पानी नहीं दी और जल बोर्ड में 28 हजार करोड़ रुपए का घोटाला कर दिया। इसी तरह AAP-दा सरकार ने 300 करोड़ रुपए का दवाई घोटाला किया। इसी तरह इन्होंने स्कूल की बात की और 1300 करोड़ रुपए का क्लासरूम घोटाला कर दिया। इसी तरह 500 करोड़ रुपए का पैनिक बटन घोटाला किया, 5,400 करोड़ रुपए का राशन कार्ड घोटाला किया। बस की खरीदी में 4,500 करोड़ रुपए का घोटाला किया। AAP-दा सरकार ने हर जगह सिर्फ घोटाला ही घोटाला करने का काम किया। पिछले 10 सालों में दिल्ली में मेट्रो नेटवर्क का आकार दोगुना हो गया है, जिसमें 135 नए मेट्रो स्टेशन बनाए गए हैं। (JP Nadda on AAP)
JP नड्डा ने कहा कि यह सभी विकास कार्य केंद्र सरकार द्वारा किए गए हैं। इसके अलावा, नमो भारत ट्रेन शुरू की गई है, और 30,000 करोड़ रुपये के निवेश से 82.5 किलोमीटर का रैपिड रेल कॉरिडोर शुरू किया गया है। यह कॉरिडोर दिल्ली को मेरठ से जोड़ेगा। इसी तरह AAP-दा सरकार ने यमुना की सफाई करने की बात कही और यमुना सफाई के नाम पर 700-800 करोड़ रुपए का घोटाला कर दिया। झूठ बोलने का रिकॉर्ड अगर किसी ने बनाया है तो वो अरविंद केजरीवाल है। मैं बताना चाहता हूं कि दिल्ली को 10 सालों में विकास के मामले में अगर जो कुछ भी काम हुआ है तो वो PM नरेन्द्र मोदी की देन है। यहां 300 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें मोदी जी ने दी हैं और दिसंबर 2025 तक 2,026 बसें नई दी जाएंगी। PM मोदी ने रैपिड रेल की भी शुरुआत की है। (JP Nadda on AAP)
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली के 51 लाख लोगों को आयुष्मान भारत योजना से वंचित रखा है, जो हर साल 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करती है। चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करें, और हम दिल्ली सरकार द्वारा 5 लाख रुपए का अतिरिक्त कवरेज प्रदान करेंगे। एक तरफ केजरीवाल खुद के लिए शीश महल बना रहे हैं और दूसरी तरफ पीएम मोदी हैं जिन्होंने पीएम आवास योजना के तहत 4 करोड़ लोगों को पक्का घर देने का काम किया है, इसमें 30 हजार मकान दिल्ली में बनाए गए हैं। वे झूठ फैला रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि दिल्ली में सत्ता में आने पर भाजपा कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर देगी। दिल्ली में वर्तमान में चल रही सभी कल्याणकारी योजनाएं भाजपा की सरकार बनने के बाद भी लागू रहेंगी। ये चुनाव… दिल्ली के भविष्य का चुनाव है, ये चुनाव… आपके भविष्य का चुनाव है, ये चुनाव… दिल्ली को आगे ले जाना वाला चुनाव है और भाजपा, दिल्ली को आगे ले जाने के लिए कृतसंकल्पि है। (JP Nadda on AAP)