कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर के बनाए संविधान के साथ खिलवाड़ किया: BJP अध्यक्ष नड्डा

JP Nadda on Constitution: केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुजरात के अहमदाबाद में संविधान गौरव अभियान को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चाहे सांस्कृतिक आंदोलन हो, चाहे राजनीतिक आंदोलन हो, चाहे धार्मिक आंदोलन हो, चाहे आध्यात्मिक आंदोलन हो… सभी आंदोलनों में गुजरात ने देश के ‘स्व’ को जगाने में नेतृत्व प्रदान किया है, मैं गुजरात की इस ऐतिहासिक धरती को नमन करता हूं। अन्य राज्यों में विधानसभा और लोकसभा में एसटी के लिए सीटें आरक्षित हैं। हालांकि 2020 से पहले जम्मू-कश्मीर में एसटी-सीट सीटें आरक्षित नहीं थीं। यह न तो लोकसभा में था और न ही विधानसभा में।
यह भी पढ़ें:- साय कैबिनेट की हुई बैठक, लिए गए ये अहम फैसले, पढ़ें पूरी खबर
नड्डा ने कहा कि भारत में लागू होने वाले 126 कानून जम्मू-कश्मीर में लागू नहीं थे। 75 साल की इस यात्रा में 65 साल कांग्रेस के नेताओं ने इस देश पर राज किया, लेकिन यहां मैं एक बात बताना चाहता हूं कि बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा बनाया गया संविधान के साथ कांग्रेस ने खिलवाड़ किया। संसद में बिना पास कराए अनुच्छेद 35ए लागू कर दी। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को हर दृष्टि से उनके अधिकारों से हमेशा वंचित रखने का काम किया, लेकिन PM नरेंद्र मोदी की ईच्छाशक्ति और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति ने धारा 370 को धाराशायी कर वंचितों को अधिकार प्रदान करने का काम किया।
आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर बोला हमला
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 12 जून 1975 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने इंदिरा गांधी के खिलाफ फैसला सुनाया, जिसके कारण उनका चुनाव रद्द कर दिया गया। उन्हें छह साल तक चुनाव लड़ने से भी रोक दिया गया। हालांकि देश खतरे में नहीं था, लेकिन प्रधानमंत्री के रूप में उनकी स्थिति खतरे में थी। आंतरिक अशांति की आड़ में 25 जून 1975 को देश में आपातकाल घोषित कर दिया गया। अनुच्छेद 19 और 21 के तहत मौलिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया और कई प्रमुख नेताओं को जेल में डाल दिया गया। आंतरिक सुरक्षा अधिनियम (मीसा) और भारत रक्षा नियमों के तहत 1.35 लाख (135,000) से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया। (JP Nadda on Constitution)



