Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस के लोगों ने हर तरह से झूठ फैलाने की कोशिश की, जनता ने उनकी एक नहीं सुनी: नड्डा

JP Nadda on Haryana: हरियाणा में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। साथ ही कहा कि ये जो जीत हमनें हरियाणा में हासिल की और जम्मू-कश्मीर में भी हमारा वोट शेयर बढ़ा। ये प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनता के विश्वास व्यक्त करने का परिणाम है। कांग्रेस के लोग हर तरह से झूठ फैलाने में जुटे थे, लेकिन जनता ने उनकी एक नहीं सुनी और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाई।

यह भी पढ़ें:- हमारे समाज में जाति का जहर फैला रहे कांग्रेसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

उन्होंने कहा कि PM मोदी के नेतृत्व में यह सरकार सक्रिय, प्रतिक्रियाशील और जवाबदेह है। कांग्रेस द्वारा फैलाए गए झूठ के बावजूद, हरियाणा की जनता ने राज्य में भाजपा को चुना और कांग्रेस को सबक सिखाया। PM मोदी ने पिछले 23 सालों में जिस कार्यकर्ता भाव से, जिस समर्पण भाव से देश की तस्वीर को बदलने के लिए अथक प्रयास किया है, ये उसका नतीजा है कि आज हरियाणा और देश का मिजाज ‘मोदीमय’ है। यह बात फिर से साबित होती है कि ‘मोदी है तो मुमकिन है।’ ये मोदी की गारंटी है। (JP Nadda on Haryana)

हरियाणा भाजपा का गढ़ बना: नड्डा

नड्डा ने कहा कि PM मोदी के नेतृत्व में हरियाणा भाजपा का गढ़ बन गया है और वहां बिना किसी रोकटोक के लगातार तीसरी बार हमारी सरकार बन रही है। मोदी जी के नेतृत्व में हरियाणा में हमारा सीट शेयर भी बढ़ा है और वोट शेयर भी बढ़ा है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस बेनकाब हो गई है। वह हमेशा जाति के आधार पर लोगों को बांटकर उनको लड़ाना चाहती थी। हरियाणा में कांग्रेस ने पहलवानों, किसानों और जवानों को भी बांटने की कोशिश की, लेकिन सब भाजपा के साथ हैं। (JP Nadda on Haryana)

Back to top button
error: Content is protected !!