Google Analytics —— Meta Pixel

बीजेपी ने कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति दिलाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi on Haryana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का अभिवादन किया। साथ ही हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हम सबने सुना है कि ‘जहां दूध दही का खाना, वैसा है अपना हरियाणा।’ हरियाणा के लोगों ने फिर कमाल कर दिया है और कमल-कमल कर दिया है। आज नवरात्रि का छठा दिन है। मां कात्यायनी की आराधना का दिन है। मां कात्यायनी शेर पर विराजमान होकर हाथ में कमल को धारण किए हुए हम सभी को आशीर्वाद दे रही है।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस के लोगों ने हर तरह से झूठ फैलाने की कोशिश की, जनता ने उनकी एक नहीं सुनी: नड्डा

PM मोदी ने कहा कि ऐसे पावन दिन हरियाणा में तीसरी बार लगातार कमल खिला है। गीता की धरती पर सत्य की जीत हुई है। गीता की धरती पर विकास की जीत हुई है। गीता की धरती पर सुशासन की जीत हुई है। हर जाति, हर वर्ग के लोगों ने हमें वोट दिया है। जम्मू-कश्मीर में दशकों के इंतजार के बाद आखिरकार शांतिपूर्वक चुनाव हुए, वोटों की गिनती हुई, नतीजे आए। ये भारत के संविधान की जीत है, भारत के लोकतंत्र की जीत है। हरियाणा की ये जीत कार्यकर्ताओं के अथाह परिश्रम का परिणाम है। हरियाणा की ये जीत नड्डा और हरियाणा की टीम के प्रयासों की जीत है। हरियाणा की ये जीत नम्र-विनम्र हमारे मुख्यमंत्री के कर्तव्यों की भी जीत है। (PM Modi on Haryana)

हरियाणा में जनता ने फिर मौका दिया: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हरियाणा में अब तक 13 चुनाव हुए हैं। इनमें से 10 चुनाव में हरियाणा के लोगों ने हर 5 साल के बाद सरकार बदली,  लेकिन इस बार हरियाणा के लोगों ने जो किया है, वो अभूतपूर्व है। पहली बार ऐसा हुआ है कि 5-5 साल के दो कार्यकाल पूरा करने वाली किसी सरकार को हरियाणा में फिर से मौका मिला है। जहां-जहां बीजेपी की सरकार बनती है वहां की जनता बीजेपी को लंबे समय तक समर्थन देती है और दूसरी तरफ कांग्रेस की हालत कैसी है..कांग्रेस कब दोबारा शासन में आई थी? करीब 13 साल पहले 2011 में असम में उनकी सरकार दोबारा वापस आई थी, उसके बाद जितने चुनाव हुए उसमें जनता ने कांग्रेस को दोबारा मौका नहीं दिया…कांग्रेस को एक बार सत्ता से निकाल दिया तो दोबारा कांग्रेस वापस नहीं आई। (PM Modi on Haryana)

Back to top button
error: Content is protected !!