छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर 3000 से ज्यादा डॉक्टर्स, अस्पतालों की स्वास्थ्य सुविधा ठप

Juda Protest in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में हड़तालों का दौर लगातार जारी है। इसी बीच मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेशभर के जूनियर डॉक्टर भी हड़ताल कर रहे हैं। डॉक्टरों की हड़ताल का आज तीसरा दिन है। वहीं प्रदेश के करीब 3000 से ज्यादा जूनियर डॉक्टर, इंटर्न और पीजी डॉक्टर हड़ताल पर चले जाने से सरकारी अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधा ठप हो गई है।

यह भी पढ़ें:- अनियंत्रित होकर खाई में गिरा यात्रियों से भरा वाहन, 5 लोगों की मौत, कई घायल

मरीजों को इलाज के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सिम्स अस्पताल के भी 200 जूनियर डॉक्टरों ने भी काली पट्टी लगाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और अपनी मांगे पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने की बात कही है। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी जूनियर डॉक्टर ने दी है। संभाग के सबसे बड़े अस्पताल सिम्स के जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल पर चले जाने से दूरदराज गांव से आए मरीज इलाज के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। (Juda Protest in Chhattisgarh)

हड़ताल की वजह से मरीजों को इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे परिजनों में रोष का माहौल देखने को मिल रहा है। इधर, बस्तर में भी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों की मांगों को जायज बताते हुए गुरुवार की शाम को चिकित्सा शिक्षक संघ ने अपना समर्थन दिया है। वहीं बस्तर में सेवा देने वाले डॉक्टरों के साथ हो रहे भेदभाव को देखते हुए भाजयुमो ने भी हड़ताल कर रहे डॉक्टरों को समर्थन दिया है। (Juda Protest in Chhattisgarh)

हड़ताल कर रहे डॉक्टर पुष्पराज प्रधान ने बताया कि पिछले चार सालों से जूनियर रेसीडेन्ट डॉक्टर्स के मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। जबकि प्रदेश के हर श्रेणी के कर्मचारियों की शासन द्वारा विभिन्न रूप से वेतन बढ़ोतरी की जा चुकी है। गुरुवार से शुरू हुई हड़ताल के बाद शुक्रवार से इंटर्न डॉक्टरों द्वारा भी अपना पूरा समर्थन दिया है। शुक्रवार से इन डॉक्टरों के द्वारा आपातकाल सेवाएं बंद कर दिया गया है।वहीं इन डॉक्टरों की मांग को देखते हुए गुरुवार को डॉक्टरों की टीम बस्तर कलेक्टर चंदन कुमार से भी मुलाकात करते की और उन्हें अपनी समस्याओं के बारे में बताया, जहां बातों को सुनने के बाद अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं में बाधा ना आने की बात कही। (Juda Protest in Chhattisgarh)

Related Articles

Back to top button