Google Analytics —— Meta Pixel

Kanker family suicide : कांकेर में दिल दहला देने वाली घटना, एक ही परिवार के पांच लोगों ने खाया जहर, तीन मासूम बच्चों की मौत

Kanker family suicide : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। परतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदनपुर अंतर्गत ग्राम पी.वी. 70 शांतिनगर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने सामूहिक रूप से जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

इस हृदयविदारक घटना में परिवार के तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि माता-पिता की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें पखांजूर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें :- Maitri Bagh Zoo Bhilai : मैत्री बाग चिड़ियाघर में नए मेहमानों का स्वागत जल्द, तेंदुआ और भालू का जोड़ा जल्द होगा शामिल

मृत बच्चों की पहचान इस प्रकार की गई है:

  • वर्षा बैरागी, उम्र 11 वर्ष
  • दीप्ति बैरागी, उम्र 7 वर्ष
  • देवराज बैरागी, उम्र 5 वर्ष

घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। जब पड़ोसियों को परिवार के घर से कोई हलचल नहीं दिखी, तो उन्होंने संदेह के चलते भीतर जाकर देखा। वहां सभी पांच सदस्य बेहोशी की हालत में मिले। तीन बच्चों की सांसें तब तक थम चुकी थीं, जबकि माता-पिता की हालत नाजुक थी। (Kanker family suicide)

सूचना मिलते ही परतापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती जांच और पड़ोसियों से मिली जानकारी के आधार पर यह आशंका जताई जा रही है कि परिवार आर्थिक तंगी और पारिवारिक तनाव से जूझ रहा था। (Kanker family suicide)

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही घटना के वास्तविक कारण का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग स्तब्ध हैं कि एक पूरा परिवार ऐसा खौफनाक कदम कैसे उठा सकता है।

पुलिस मानसिक तनाव और पारिवारिक हालातों की भी गहराई से जांच कर रही है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। (Kanker family suicide)

Back to top button
error: Content is protected !!