Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भीषण सड़क हादसा, 5 कॉलेज स्टूडेंट्स की हुई मौत

Kanker Road Accident: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 5 कॉलेज स्टूडेंट्स की मौत हो गई है। मृतकों में 3 युवक और 2 युवतियां शामिल है। जानकारी के मुताबिक भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के खंडी नदी के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक के बाद एक दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिसमें सवार पांचों छात्र-छात्राओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं वाहन चालक को भी हल्की चोट आई है, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है। वाहन चालक बीजापुर का रहने वाला है। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों में सवार युवक-युवती काफी दूर तक फेंका गए थे। 

यह भी पढ़ें:- Balodabazar : श्री रामकथा का चतुर्थ दिवस: राम-सीता विवाहोत्सव का हुआ अद्भुत आयोजन 

हादसे में चौगेल की रहने वाली 21 साल की कामती कावड़े और संबलपुर की रहने वाली प्रियंका निषाद (उम्र 21 साल) समेत तीन युवकों की मौत हुई है। एक युवक संबलपुर और 2 मानपुर के रहने वाले थे। भानुप्रतापपुर SDOP प्रशांत पैकरा ने बताया कि शाम को करीब 4 से साढ़े 4 बजे के बीच उन्हें घटना की सूचना मिली। इसके बाद टीम को तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया, जिन्होंने स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। SDOP ने बताया कि वाहन चालक भानुप्रतापपुर से अंतागढ़ की ओर बहुत तेज गति से जा रहा था, जिसकी टक्कर से 2 बाइक में सवार 5 लोगों की मौत हो गई। (Kanker Road Accident)

15 दिसंबर को बालोद जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ था, जहां भानुप्रतापपुर-दल्लीराजहरा मार्ग पर सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हादसा डौंडी थाना क्षेत्र के चौरापावड़ के पास हुआ है। ASP अशोक जोशी ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। इससे पहले 15 दिसंबर को ही अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई थी। (Kanker Road Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!