Google Analytics —— Meta Pixel

PM Modi Varanasi Visit : काशी मेरी और मैं काशी का… पीएम मोदी ने बनारस को दी 3880 करोड़ की सौगात

PM Modi Varanasi Visit : पीएम मोदी ने आज शुक्रवार को वाराणसी में 3880 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। अपने संसदीय क्षेत्र में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर पीएम मोदी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। पीएम मोदी ने कहा कि पूर्वांचल के अनेक हिस्सों में जुड़ी ढेर सारी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। यह सारी बातें, यह सारी योजनाएं पूर्वांचल को विकसित पूर्वांचल बनाने की दिशा में मिल का पत्थर बनने वाली है।

यह भी पढ़े :- मुंबई आतंकी हमले की जांच में बड़ा कदम: तहव्वुर राणा की 18 दिन की NIA को मिली रिमांड

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि काशी के प्रेम का कर्जदार हूं. काशी मेरी है और मैं काशी का हूं. उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में बनारस के विकास ने नई गति पकड़ी है. आज काशी पुरातन नहीं, प्रगतिशील भी है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि काशी ने विरासत के साथ आधुनिक समय को साधा है. काशी पूर्वांचल के विकास रथ को खींच रही है. पूर्वांचल में सुविधाओं का विस्तार हो रहा है. काशी भारत की विविधता की सबसे सुंदर तस्वीर है. हमारे लिए देशसेवा का मंत्र है- सबका साथ-सबका विकास. जो लोग सत्ता हथियाने के लिए दिन रात-खेल खेलते रहते हैं, उनका सिद्धांत है, परिवार का साथ-परिवार का विकास.

काशी ने विरासत के साथ आधुनिक समय को साधा है

पीएम मोदी ने कहा कि काशी ने आधुनिक समय को साधा है, विरासत को संजोया है और भविष्य को उज्ज्वल बनाने की दिशा में मजबूत कदम रखे हैं. आज काशी होकर जो भी जाता है, वो यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर की, यहां की सुविधाओं की बहुत प्रशंसा करता है. हर दिन लाखों लोग बनारस आते हैं, बाबा विश्वनाथ का दर्शन करते हैं, मां गंगा में स्नान करते हैं. हर यात्री कहता है- बनारस, बहुत बदल गया है.

काशी भारत की विविधता की सबसे सुंदर तस्वीर

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की आत्मा उसकी विविधता में बसती है और काशी उसकी सबसे सुंदर तस्वीर है. काशी के हर मोहल्ले में एक अलग संस्कृति, हर गली में भारत का एक अलग रंग दिखता है. मुझे खुशी है कि काशी-तमिल संगमम् जैसे आयोजन से एकता के ये सूत्र निरंतर मजबूत हो रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज विकास और विरासत, दोनों को एक साथ लेकर चल रहा है. इसका सबसे बढ़िया मॉडल हमारी काशी बन रही है. यहां गंगा का प्रवाह है और भारत की चेतना का भी प्रवाह है. (PM Modi Varanasi Visit )

आयुष्मान से सिर्फ इलाज ही नहीं विश्वास भी बढ़ा है

पीएम मोदी ने कहा कि जब आपने हमें तीसरी बार आशीर्वाद दिया, तब हमने भी सेवक के रूप में स्नेह स्वरूप अपने कर्तव्य को निभाया है. मेरी गारंटी थी, बुजुर्गों का इलाज मुफ्त होगा, इसकी का परिणाम है, आयुष्मान वय वंदना योजना. ये योजना बुजुर्गों के इलाज के साथ ही उनके सम्मान के लिए है. आयुष्मान से सिर्फ इलाज ही नहीं हो रहा बल्कि लोगों का विश्वास भी बढ़ा है. (PM Modi Varanasi Visit )

Back to top button
error: Content is protected !!