Google Analytics —— Meta Pixel

कौशल के कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू, श्रोताओं ने खूब सराहा

रायपुर। राजधानी रायपुर के मयाराम सुरजन सभागार में शनिवार की शाम संगीत और सुरों से सराबोर रही। “पतझड़, बसंत, बहार” शीर्षक से आयोजित इस संगीतमय कार्यक्रम में 14 कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

यह भी पढ़े :- रायपुर में आवारा कुत्तों का आतंक: दो साल की बच्ची पर हमला, हालत नाजुक

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश की वंदना “देवा हो देवा गणपति देवा” से हुआ। इसके बाद कलाकारों ने लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। महेश रजक ने “पर्दा है पर्दा”, आलोक कुंभार ने “तेरी दीवानी”, मनोहर नागवानी ने “अभी तो हाथ में जाम है”, दिलीप श्रीवास्तव ने “कई सदियों से कई जन्मों से”, कुशल राठौर ने “गुलाबी आंखें”, नमन सिन्हा ने “आई एम डिस्को डांसर”, पवन क्षत्रे ने “सोचेंगे तुम्हें प्यार करें कि नहीं”, ब्यूटी सिन्हा ने “रोज-रोज आंखों तले”, अरुण पटले ने “मेरे सपनों की रानी”, विजय चिमनानी ने “चेहरा है या चाँद खिला है”, सुबोध फ्रेंकलिन ने “तेरे चेहरे में वो जादू है”, संजय वर्मा ने “सारा जमाना, हसीनों का दीवाना”, कौशल स्वर्णबेर ने “दिल में हो तुम, आँखों में तुम” और डॉ. नेहा साहू ने “देखा एक ख्वाब तो ये सिलसिले हुए” गीत से समां बाँध दिया।

कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू
कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू

संचालक कौशल स्वर्णबेर ने बताया कि यह उनका दूसरा बड़ा आयोजन है। इससे पहले 8 जुलाई को हुए “मानसूनी फुहार” कार्यक्रम को भी श्रोताओं ने खूब सराहा था।

विशेष बात यह रही कि सभी कलाकार गांधी उद्यान (सीएम हाउस के पीछे) में मॉर्निंग वॉक ग्रुप से जुड़े हैं। वहीं से शौकिया तौर पर गायन की शुरुआत कर आज वे मंच पर कलाकार के रूप में चमक रहे हैं। कौशल ने कहा कि यह इस टीम की सबसे बड़ी पहचान है कि नौसिखिए होते हुए भी सभी ने अपने प्रदर्शन से पेशेवर कलाकारों जैसा अनुभव दिया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनल पर भी किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!