Google Analytics —— Meta Pixel
Trending

KBC 13: जेठालाल ने अमिताभ बच्चन से किया ये सवाल, डांटने के लिए बाबूजी हो गए तैयार, देखें मजेदार वीडियो

KBC 13: कौन बनेगा करोड़पति 13 के हालिया एपिसोड में तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम नजर आने वाली हैl अब एक वीडियो जारी किया गया हैl इसमें अमिताभ बच्चन जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी और अमित भट्ट उर्फ बापूजी का स्वागत करते हैंl दोनों हॉट सीट पर बैठे नजर आते हैंl जेठालाल और बापूजी अपनी भूमिका में नजर आते हैंl

क्या वे अभी भी अभिषेक बच्चन को डांटते हैं

जेठालाल अमिताभ बच्चन से पूछते हैं कि क्या वे अभी भी अभिषेक बच्चन को डांटते हैंl दरअसल वह इशारा कर रहे होते हैं कि उनके पिताजी यानी बापूजी उन्हें शो में अक्सर डांटते हैंl अमिताभ बच्चन जेठालाल को जवाब देते हुए कहते है, ‘जब छोटे थे, तब उन्हें कभी कभार डांट पड़ती थी लेकिन अब बड़े हो गए हैं तो अब ऐसा नहीं करतेl’ इसपर जेठालाल पूछते है फिर भी आप कभी उन्हें हल्के से डांट देते हैं, ‘हम क्रोधित हो गए हैं, आप ऐसा मत कीजिएl’ दिलीप जोशी यह भी कहते है कि बापूजी कभी चिल्लाते नहीं है लेकिन शो में चल रही क्लिप कुछ और बताती हैl

वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें :

https://www.instagram.com/p/CXEHjfFKflB/?utm_medium=copy_link

TMKUC कलाकार केबीसी 13 में आएंगे नजर

तारक मेहता का उल्टा चश्मा से अन्य कई कलाकार भी शो में नजर आएंगेl इनमें बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता और डॉक्टर हाथी भी शामिल हैl तारक मेहता का उल्टा चश्मा काफी पसंदीदा शो हैl यह शो कई वर्षों से टीवी पर प्रसारित हो रहा हैl इस शो के कारण कई लोगों का मनोरंजन होता हैl इस शो में कई कलाकार अहम भूमिका निभाते हैl

इसे भी पढ़े : छत्तीसगढ़ विधानसभा का बारहवॉ सत्र 13 से 17 दिसम्बर तक : मुख्य सचिव ने की सत्र पूर्व तैयारियों की समीक्षा

KBC के हाल ही में 1000 एपिसोड हुए पूरे

कौन बनेगा करोड़पति के 13 वें सीजन में अमिताभ बच्चन अब तक दीपिका पादुकोण, फराह खान, सौरव गांगुली, विरेंद्र सेहवाग, कपिल शर्मा और सोनू सूद जैसे कई कलाकारों को होस्ट कर चुके हैंl कौन बनेगा करोड़पति के हाल ही में 1000 एपिसोड पूरे हुए हैंl इस अवसर पर श्वेता बच्चन और नव्या नंदा नवेली भी नजर आई थीl अमिताभ बच्चन ने इस मौके पर सभी का आभार व्यक्त किया था।

Back to top button
error: Content is protected !!