Trending

Khairagarh by-election : कांग्रेस की उम्मीदवार यशोदा वर्मा ने भरा नामांकन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई मंत्री हुए शामिल

Khairagarh by-election: कांग्रेस की उम्मीदवार यशोदा वर्मा ने आज खैरागढ़ उप चुनाव के लिए (Khairagarh by-election) अपना नामंकन दाखिल किया। कांग्रेस ने नामांकन के लिए राजनांदगांव के बाबा फतेह सिंह हॉल से जुलूस निकला। जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत सहित कई मंत्री, पदाधिकारी और नेता शामिल थे।

राजनांदगांव पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बाबा फतेह सिंह हॉल में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, कांग्रेस सरकार ने पिछले तीन सालों में गांव-गरीब को मजबूत करने के लिए ही काम किया है। इसी की बदौलत पिछले तीन विधानसभा उप चुनाव और नगरीय निकाय चुनावों में पार्टी को मतदाताओं का साथ मिला है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और लोगों के समर्थन से कांग्रेस यह उप चुनाव भी जीतेगी।

इसे भी पढ़ें- IPL 2022 Tickets: IPL की टिकट की बिक्री हुई शुरू, जानिए क्या है कीमतें?

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया स्थानीय नेताओं को चुनाव संबंधी लक्ष्य दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद रायपुर वापस लौटेंगे। कांग्रेस ने मंगलवार को ही खैरागढ़ उप चुनाव (Khairagarh by-election) के लिए ब्लॉक कांग्रेस की अध्यक्ष यशोदा वर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। वर्मा राजनांदगांव जिला पंचायत की पूर्व सदस्य हैं। वे जनपद पंचायत की सदस्य और ग्राम पंचायत की सरपंच रह चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button