Google Analytics —— Meta Pixel

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 2, एक और घायल ने तोड़ा दम

Khallari Ropeway Accident : महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर स्थित रोपवे में 22 मार्च को हुए हादसे (Khallari Ropeway Accident) में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। हादसे (Khallari Ropeway Accident) में गंभीर रूप से घायल गोविंद स्वामी ने मंगलवार शाम रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। स्वामी परिवार के पृथ्वीराज स्वामी ने इसकी पुष्टि की है।

यह भी पढ़े :- Rashifal 25 March 2026: आज बुधवार का राशिफल, क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

केबल टूटने से हुआ था हादसा

जानकारी के अनुसार, खल्लारी स्थित प्रसिद्ध मंदिर परिसर में संचालित रोपवे का केबल टूटने से यह हादसा हुआ था। घटना में 28 वर्षीय आयुषी साठकर निवासी रायपुर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 16 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए थे।

घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया। गोविंद स्वामी की हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी और परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

मुख्यमंत्री ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों के लिए सहायता राशि की घोषणा की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये देने का निर्णय लिया है।

जांच के निर्देश, दोषियों पर होगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना की जांच जारी है और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!