Google Analytics —— Meta Pixel

‘सुरक्षा में ही समृद्धि है’: 40वीं वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा समारोह-2024 का हुआ भव्य समापन

Khan Suraksha Pakhwada: रायपुर में 10 मई 2025 को 40वीं वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा समारोह (AMSFC) का भव्य समापन हुआ। इस साल यह प्रतिष्ठित आयोजन बीआईओएम बचेली कॉम्प्लेक्स, एनएमडीसी लिमिटेड द्वारा भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय के अधीन खान सुरक्षा महानिदेशालय (DGMS) के तत्वावधान में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि रामावतार मीणा, उप महानिदेशक खान सुरक्षा (पश्चिम क्षेत्र) नागपुर थे, अध्यक्षता जॉयदीप दासगुप्ता निदेशक (उत्पादन) एनएमडीसी लिमिटेड ने की। डीजीएमएस के वरिष्ठ अधिकारी समारोह में उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:- नर्स बहनें देवी स्वरूप होती हैं, जो निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करती है: CM साय 

रायपुर स्थित बेबीलोन इंटरनेशनल में आयोजित ग्रैंड फिनाले में 500 से ज्यादा प्रतिभागियों की उपस्थिति ने आयोजन को गौरवपूर्ण बनाया। इस अवसर पर बीआईओएम बचेली कॉम्प्लेक्स ने विविध श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अनेक पुरस्कार प्राप्त किए। (Khan Suraksha Pakhwada)

बीआईओएम बचेली कॉम्प्लेक्स को ऐतिहासिक उपलब्धियां

बीआईओएम बचेली कॉम्प्लेक्स ने लगातार तीसरे साल ‘समग्र प्रदर्शन’ श्रेणी (ग्रुप B-1 खान) में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक ऐतिहासिक हैट्रिक बनाई। कुल आठ श्रेणियों में संस्था को पुरस्कार प्राप्त हुए। (Khan Suraksha Pakhwada)

प्रमुख पुरस्कार सूची

  1. सामान्य कार्य संचालन – प्रथम पुरस्कार
  2. HEMM और कार्यशाला – द्वितीय पुरस्कार
  3. प्रशिक्षण और सुरक्षा प्रदर्शन- द्वितीय पुरस्कार
  4. विद्युत प्रतिष्ठान और खान प्रकाश व्यवस्था- द्वितीय पुरस्कार
  5. विस्फोटकों का प्रयोग- प्रथम पुरस्कार
  6. माइन प्लान और वैधानिक अभिलेख- प्रथम पुरस्कार
  7. स्वास्थ्य और कल्याण सुविधाएं- प्रथम पुरस्कार
  8. जनसंपर्क और प्रचार- तृतीय पुरस्कार

BIOM बचेली हुए सम्मानित

यह सफलता बीआईओएम बचेली कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा, संचालन दक्षता और नवाचार की सतत प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मुख्य अतिथि रामावतार मीणा, उप महानिदेशक खान सुरक्षा (पश्चिम क्षेत्र) नागपुर, कार्यक्रम अध्यक्ष जॉयदीप दासगुप्ता निदेशक (उत्पादन) एनएमडीसी लिमिटेड के हाथों बी. वेंकटेश्वरलु, कार्यपालक निदेशक, बीआईओएम बचेली कॉम्प्लेक्स और उनकी टीम को सम्मान प्रदान किया गया। (Khan Suraksha Pakhwada)

डीजीएमएस के वरिष्ठ अधिकारी समारोह में रहे उपस्थित

  • एम. के. सिन्हा – निदेशक, खान सुरक्षा, बिलासपुर क्षेत्र-I
  • आर. के. सिंह – निदेशक, खान सुरक्षा, बिलासपुर क्षेत्र-II
  • टी. श्रीनिवास – निदेशक (विद्युत), खान सुरक्षा, पश्चिम क्षेत्र, नागपुर
  • पी. के. जैन – निदेशक (यांत्रिक), खान सुरक्षा, पश्चिम क्षेत्र, नागपुर
  • मनोज गुप्ता – निदेशक (खनन), खान सुरक्षा, पश्चिम क्षेत्र, नागपुर
  • अरुण कुमार – निदेशक, खान सुरक्षा, बिलासपुर-II
  • अमृतराव पोथुराजू – उप निदेशक (विद्युत), पश्चिम क्षेत्र, नागपुर
  • बी. बदरु – उप निदेशक, बिलासपुर-I
  • सी. श्रीनिवास – उप निदेशक, रायगढ़ क्षेत्र
  • गौरव लड्ढा – उप निदेशक (विद्युत), पश्चिम क्षेत्र, नागपुर
  • विजय वाई. बरपात्रे – उप निदेशक (यांत्रिक), पश्चिम क्षेत्र, नागपुर

पूर्व कार्यक्रमों की प्रमुख झलकियां

जनरल बॉडी मीटिंग: 10 दिसंबर 2024, होटल सयाजी, रायपुर, उद्घाटन समारोह और ध्वज प्रस्थान कार्यक्रम: 20 जनवरी 2025, होटल सयाजी रायपुर (प्राथमिक उपचार प्रतियोगिता सहित) पखवाड़ा कार्यक्रम (20 जनवरी – 3 फरवरी 2025) के दौरान बिलासपुर-I, बिलासपुर-II तथा रायगढ़ क्षेत्र की आयरन ओर, लाइमस्टोन, डोलोमाइट, बॉक्साइट और लघु समूह खानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डीजीएमएस अधिकारियों की देखरेख में वरिष्ठ अधिकारियों ने खानों का निरीक्षण किया। सुरक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ट्रेड टेस्ट, फर्स्ट एड, चित्रकला, नारा लेखन व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस आयोजन ने न केवल सुरक्षा संस्कृति को सुदृढ़ किया, बल्कि समस्त खान उद्योग को उत्कृष्टता की दिशा में प्रेरित भी किया। बीआईओएम बचेली कॉम्प्लेक्स की यह उपलब्धियाँ आने वाले वर्षों के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं। (Khan Suraksha Pakhwada)

Back to top button
error: Content is protected !!