Google Analytics —— Meta Pixel

रास्ते पर सामान रखने वालों के खिलाफ एक्शन, बोर्ड और सामानों को किया गया जब्त

Kharora Chief Executive Officer: (सूरज सोनी संवाददाता अनमोल न्यूज 24)  रायपुर के खरोरा नगर पंचायत में मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने रास्ते में सामान रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की है। खरोरा में रोड पर रखे सामानों को हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत नगर के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के सामने रखे गए दुकान के बोर्ड और सामानों को जब्त किया गया। दरअसल, सामान और बोर्ड की वजह से रास्ते में आने-जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसे देखते हुए ये कार्रवाई की गई। बता दें कि कार्रवाई करने से पहले 2 दिन पहले मुनादी कराई गई थी। साथ ही दुकानदारों को हिदायत दी गई थी। इसके बाद भी नहीं मानने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें:- ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया है। नगरवासियों ने इस अभियान की तारीफ की है। उनका कहना है कि यह अभियान बहुत अच्छा है। नगरवासियों का कहना है कि लगातार इसी तरह अभियान चलाने पर ही सफलता मिल सकती है। 4 दिन चलाने से इस अभियान से कोई खासा फर्क नहीं पड़ेगा। बता दें कि 2 दिन पहले नगर के मुख्य मार्गों पर रखे हुए खराब गाड़ियों को हटवाया गया था, जिससे आने-जाने वालों को सहुलियत हो रही है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी विकास पाटले का यह अभियान सराहनीय है, लेकिन कब तक टिकाऊ है ये देखने वाली बात है। वहीं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि यह अभियान हमेशा चलता रहेगा। साथ ही नियमों के पालन नहीं करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। (Kharora Chief Executive Officer)

खरोरा के प्रतिष्ठित व्यवसायी आकाश सोनी ने बताया कि चौक में टैक्सी वाले आड़े-तिरछे गाड़ी खाड़ी करते हैं, जिसके चलते बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसे लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी पाटले ने कहा उनके लिए भी दो मीटिंग हो चुकी है। अब जल्द ही टैक्सी वालों को अपने स्टैंड में खड़ी करनी पड़ेगी, जहां उनका स्थान निर्धारित किया गया है वहीं से संचालन किया जाएगा। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। (Kharora Chief Executive Officer)

Back to top button
error: Content is protected !!