Google Analytics —— Meta Pixel

CG BJP New President: किरण सिंह देव होंगे भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, आदेश हुआ जारी

CG BJP New President: जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव भारतीय जानता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने किरण सिंह देव विधायक को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

बता दे कि इससे पहले डिप्टी सीएम अरुण साव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मेदारी संभाल रहे थे। श्री साव के प्रदेश अध्यक्ष रहते भाजपा ने 2023 के विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल कर छत्तीसगढ़ की सत्ता में भाजपा ने वापसी की है।

Back to top button
error: Content is protected !!