
कोड़ापार: कुरूद क्षेत्र क्रमांक 20 से भाजपा नेता अनुराग साहू ने पहली बार जनपद सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने अपनी दावेदारी का आवेदन भाजपा सिर्री मंडल के अध्यक्ष बड़े भैया लोकेश साहू के निवास जाकर प्रस्तुत किया।
यह भी पढ़े :- Mahadev Satta App : महादेव ऑनलाइन सट्टा कारोबारी रविकांत मिश्रा गिरफ्तार, एक आरोपी फरार
अनुराग साहू को सामाजिक कार्यों और जनसेवा के लिए जाना जाता है। वे हमेशा गरीबों के सुख-दुख में सहभागी रहते हुए, ग्रामीण समस्याओं के निराकरण में सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं।
राजनीतिक अनुभव की बात करें तो भाजपा ने अनुराग साहू को आईटी सेल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी थी। विधानसभा चुनावों के दौरान उन्होंने विधायक अजय चंद्राकर के समर्थन में ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव : कांग्रेस ने 114 नगर पंचायतों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की, देखें लिस्ट …
साहू समाज में भी उनकी गहरी पकड़ है। वर्ष 2019 से 2021 तक वे छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग के संगठन सचिव रहे। वर्ष 2021-2022 में प्रदेश महामंत्री और 2023 में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।
उनकी सक्रियता, जनसेवा और संगठन कौशल को देखते हुए क्षेत्रवासियों का मानना है कि अनुराग साहू जनपद सदस्य के रूप में बेहतर नेतृत्व प्रदान करेंगे।