Kolkata Rape Murder Case : डॉक्टर बेटी के इंसाफ के लिए कोलकाता में आज बड़ा प्रदर्शन
Kolkata Rape Murder Case : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या मामले में विरोध-प्रदर्शनों का दौर अभी थमा नहीं है. डॉक्टर्स के बाद अब छात्र संगठन ने आज विरोध मार्च बुलाया है. जिसे देखते हुए कोलकाता में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. ममता सरकार के खिलाफ गुस्साए छात्र प्रदर्शनकारी “नबन्नो अभिजन” नाम से विरोध मार्च निकालने जा रहे हैं. इस दौरान किस भी हिंसा की आशंका को देखते हुए पुलिस काफी अलर्ट मोड पर नजर आ रही है।
यह भी पढ़े :- Champai Soren meet Amit Shah : चंपई सोरेन पर सस्पेंस खत्म, 30 अगस्त को BJP में होंगे शामिल
प्रदर्शनकारियों ने राज्य सचिवालय तक विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया है. नबन्नो राज्य का सचिवालय है, यही से पश्चिम बंगाल सरकार संचालित होती है. नबन्नो में ही ममता बनर्जी समेत अन्य शीर्ष मंत्रियों और अधिकारियों के कार्यालय हैं। जिसके मद्देनजर आज शहर में 6,000 से अधिक कोलकाता पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बढ़ाई गई है.
कोलकाता पुलिस और हावड़ा सिटी पुलिस ने तीन लेयर में सुरक्षा के साथ नबन्ना के आसपास के इलाके को किले में तब्दील कर दिया है. 19 जगहों पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं, जबकि अन्य प्रमुख जगहों पर पांच एल्युमीनियम बैरिकेड्स लगाए गए हैं. पुलिस के अलावा कॉम्बेट फोर्स, हैवी रेडियो फ्लाइंग स्क्वॉड (एचआरएफएस), रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ), क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) और वाटर कैनन को तैनात किया गया है. इलाके की निगरानी ड्रोन के जरिए भी की जाएगी.
कोलकाता कांड में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग को लेकर नबन्ना अभियान को अवैध करार दिया है. माना जा रहा है कि प.बंगाल की धरती पर ऐसा पहली बार होगा जब प्रशासन ने बेटियों के इंसाफ के लिए लोगों को प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी. इजाजत नहीं मिलने के बावजूद कई संगठनों और छात्रों के अलावा सरकारी कर्मचारी भी प्रदर्शन में शामिल होंगे. सरकारी कर्मचारी हावड़ा मैदान से नबन्ना की ओर एक रैली करेंगे. छात्र सतरागाछी से नबन्ना की ओर रैली करेंगे.
पुलिस साजिश का लगा रही है आरोप
एक रैली कॉलेज स्क्वायर से नबन्ना के लिए होगी. एक और रैली हेस्टिंग्स से शुरू होगी जो हुगली नदी को पार करके नबन्ना तक जाने की कोशिश करेगी. राज्य के पुलिस महानिदेशक को संदेह है कि आज का विरोध प्रदर्शन कानून व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए एक सुनियोजित विरोध प्रदर्शन है. इस रैली में बीजेपी, एसयूसीआई, कांग्रेस और वाम दल बिना किसी बैनर के हिस्सा लेंगे. वे इसे जनरैली का नाम दे रहे हैं. (Kolkata Rape Murder Case)
पुलिस को संदेह है कि राजनीतिक दलों में इसे 21 जुलाई 1993 जैसा बनाने की साजिश चल रही है, जब पुलिस फायरिंग में 13 लोगों की मौत हो गई थी. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए 100 से अधिक आईपीएस को मैदान पर रहने के लिए कहा गया है. पुलिस ने प्रदर्शन को देखते हुए रात 10 बजे तक शहर के अंदर और बाहर सभी भारी ट्रैफिक वाले वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी. (Kolkata Rape Murder Case)



