Champai Soren meet Amit Shah : चंपई सोरेन पर सस्पेंस खत्म, 30 अगस्त को BJP में होंगे शामिल
Jharkhand Politics : झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तारिखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इससे पहले ही राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रही है. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के भारतीय जनता पार्टी जॉइन करने की अटकलें कुछ समय से लगाई जा रही थी, जिसको लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा ने सबकुछ साफ कर दिया है.
हिमंत विश्व शर्मा ने बताया है कि चंपाई सोरेन 30 अगस्त को रांची में भाजपा में शामिल होंगे. इसके बाद सवाल उठने लगा है कि कभी हेमंत सोरेन के खासमखास रहे चंपाई अकेले बीजेपी में एंट्री लेंगे या झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कुछ विधायकों को भी तोड़कर अपने साथ ले जाएंगे.
अपनी पार्टी पर लगाया था अपमान करने का आरोप
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने पार्टी नेतृत्व पर उनका अपमान करने का आरोप लगाया था और घोषणा की थी कि वह जल्द ही अपने अगले राजनीतिक कदम के बारे में फैसला करेंगे. इसके बाद वो दिल्ली पहुंचे थे और यह अनुमान लगाया जा रहा था कि वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो सकते हैं. हालांकि, उन्होंने इसे एक निजी यात्रा बताया था. (Jharkhand Politics)
चंपई सोरेन (67) को 1990 के दशक में पृथक राज्य बनाने की लड़ाई में उनके योगदान के लिए “झारखंड का टाइगर” उपनाम दिया गया था. झारखंड को 2000 में बिहार के दक्षिणी भाग से अलग करके बनाया गया था. हालांकि, झामुमो नेता ने कहा था कि अगर उन्हें समान विचारधारा वाला संगठन मिलता है तो वह किसी भी संगठन से हाथ मिला सकते हैं. (Jharkhand Politics)



