Korba child death case : जांजगीर से लापता बच्ची का शव कोरबा में कार से मिला, आरोपित युवक गिरफ्तार

Korba child death case : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से लापता 6 साल की मासूम बच्ची पूनम पटेल का शव 19 घंटे बाद कोरबा जिले में एक कार से बरामद हुआ। यह दर्दनाक घटना 12 जून को जांजगीर के बलौदा थाना क्षेत्र के बछौद मार्ग पर हुई, जहां एक कार चालक ने मासूम को टक्कर मार दी और इलाज का बहाना बनाकर उसे अपनी कार में बैठा लिया।
घटना के वक्त पूनम अपने घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। बच्चों ने बताया कि आरोपी ने बच्ची को घायल देखकर कहा कि वह उसे अस्पताल ले जा रहा है, लेकिन उसने बच्ची को कहीं भी भर्ती नहीं कराया।
यह भी पढ़ें :- Jagdapur murder news : जगदलपुर में तानों से तंग युवक ने की पड़ोसी की हत्या, बांस और ईंट से पीट-पीटकर मार डाला
पुलिस के अनुसार, जब आरोपी को एहसास हुआ कि बच्ची की मौत हो चुकी है, तो वह डर गया और शव को कार की पिछली सीट पर रखकर चादर से ढक दिया। उसने पूरी रात AC चलाकर शव के साथ अलग-अलग जगहों पर घूमता रहा ताकि किसी को शक न हो।
पूनम के घर देर रात तक जब वह नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गए और गांव में तलाश शुरू की। अन्य बच्चों से जानकारी मिलने पर अस्पतालों में खोजबीन की गई, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला। इसके बाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। (Korba child death case)
पुलिस ने शिकायत मिलते ही सभी थानों को अलर्ट कर इलाके में नाकेबंदी कर दी। भिलाई बाजार क्षेत्र में पुलिस ने एक सफेद संदिग्ध कार को रोका, लेकिन चालक भागने की कोशिश करने लगा। पीछा कर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जांच में कार से पूनम का शव बरामद हुआ। (Korba child death case)
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने भी कार और घटनास्थल की जांच की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर गहरा दुख और आक्रोश है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है।(Korba child death case)



