Google Analytics —— Meta Pixel

पत्नी-बेटी की हत्या के बाद मजदूर ने की आत्महत्या, मकान मालकिन को 5 साल की सजा

Korba Murder Suicide Case: कोरबा जिले के भाठापारा कुकरीचोली गांव में करीब डेढ़ साल पहले हुई दो हत्या और एक आत्महत्या के मामले में कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। मामले में पैसे के लिए प्रताड़ना की दोषी पाई गई आरोपी महिला को कोर्ट ने पांच साल के सश्रम कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह घटना 12 मई 2024 की रात करीब 8:30 बजे की है। मृतक के भाई श्रीराम रजक ने उरगा थाने में सूचना दी थी कि उसकी बहू सुजाता रजक और भतीजी जयशिका रजक कमरे में सो रही थी, लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला।

यह भी पढ़ें:- एक धड़कन, जिसने ज़िंदगी बदल दी, प्रोजेक्ट धड़कन के तहत ईलाज से मिली अरमान को हृदय रोग से मुक्ति

शक होने पर जब दरवाजा तोड़ा गया तो भीतर का दृश्य दिल दहला देने वाला था। कमरे में जयराम रजक खून से लथपथ हालत में मिला, जबकि उसकी पत्नी और बेटी अचेत अवस्था में थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि मृतक जयराम रजक आरोपी महिला संतोषी जगत के मकान का निर्माण कार्य कर रहा था। निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद आरोपी ने जयराम को 1 लाख 88 हजार 100 रुपए की बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं किया था। लगातार पैसों के लिए परेशान किए जाने से जयराम गंभीर आर्थिक तनाव में था।

आर्थिक प्रताड़ना से टूटा जयराम

आर्थिक तंगी और मानसिक दबाव से टूट चुके जयराम ने पहले अपनी पत्नी सुजाता और बेटी जयशिका की हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। जांच के दौरान पुलिस को लेबर पेमेंट के रजिस्टर में लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला, जिसमें जयराम ने इस भयावह कदम के पीछे बकाया मजदूरी और प्रताड़ना को वजह बताया था। यह सुसाइड नोट मामले में अहम साक्ष्य साबित हुआ। (Korba Murder Suicide Case)

ऐसे मामलों में नरमी न्याय के खिलाफ: कोर्ट

मामले की सुनवाई के दौरान सत्र न्यायाधीश एस. शर्मा ने कहा कि मृतक ने न सिर्फ आत्महत्या की, बल्कि अपनी पत्नी और बेटी की भी जान ले ली, जिससे अपराध की गंभीरता और बढ़ जाती है। ऐसे मामलों में सजा तय करते समय नरमी बरतना न्याय के उद्देश्य को कमजोर करेगा। कोर्ट ने सभी तथ्यों और साक्ष्यों पर विचार करने के बाद आरोपी संतोषी जगत को भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत दोषी ठहराया। कोर्ट ने उसे पांच साल के सश्रम कारावास और 5,000 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं भरने की स्थिति में आरोपी को छह महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

Back to top button
error: Content is protected !!