बाढ़ और तूफान ने जमकर बरपाया कहर, 7 हजार लोगों की मौत, कई लापता

Libya Flood Update: अफ्रीकी देश लीबिया में बारिश, बाढ़ और डेनियल तूफान ने जमकर कहर बरपाया है। भयंकर तूफान के बाद 10 हजार आबादी वाले डेर्ना शहर के पास 2 डैम टूट गए। इससे पूरा शहर तबाह हो गया है। जानकारी के मुताबिक देश में अब तक 6 हजार 900 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ने की आशंका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक 6 हजार 886 शव मिल चुके हैं। सिर्फ 700 शव ऐसे हैं, जिनकी शिनाख्त हो सकी है। 20 हजार से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं।

यह भी पढ़ें:- सीवर के गड्ढे में घुसे 2 लोगों की मौत, केबल चुराने गए थे अंदर

वहीं लीबियन सिक्योरिटी फोर्स ने बताया कि 4 देश तुर्किये, इटली, कतर और UAE बाढ़ प्रभावित इलाकों में मदद पहुंचा रहे हैं। यहां मेडिकल इक्विपमेंट्स, दवाएं और खाना पहुंचाया जा रहा है। मिस्र, जॉर्डन, ट्यूनीशिया और कुवैत ने भी मदद करने की बात कही है। संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ और अमेरिका भी इमरजेंसी फंड जारी कर रहे हैं। हेल्थ मिनिस्टर ने बताया कि कई इलाकों में पानी में लाशें तैरती नजर आ रही हैं। कई घरों में शव सड़ चुके हैं। इनकी वजह से बीमारियां फैलने का खतरा है। हालात इस कदर खराब हैं कि मरने वालों को दफनाने तक की जगह नहीं बची। लाशें सड़कों पर देखी जा सकती हैं। (Libya Flood Update)

बताया जा रहा है कि पोर्ट सिटी डेर्ना के पास दो डैम थे, तूफान और बाढ़ से ये टूट गए। इनमें से एक डैम की हाइट 230 फीट थी। सबसे पहले यही डैम तबाह हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन डैम्स की 2002 से देखरेख नहीं हुई थी। रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे 123 सैनिकों के बारे में भी पता नहीं चल रहा है। यही वजह है कि अब फौज भी बेबस नजर आ रही है। देश में मौजूद चुनिंदा एयरपोर्ट्स इस लायक नहीं बचे हैं कि वहां कोई हैवी या कार्गो एयरक्राफ्ट लैंड कर सके। यही वजह है कि यहां मदद पहुंचाना भी मुश्किल हो रहा है। (Libya Flood Update)

Related Articles

Back to top button