ASO और प्रयोगशाला सहायक की भर्ती परीक्षा स्थगित, 20 अक्टूबर को होना था एग्जाम
Laboratory Assistant Exam Postponed: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से आगामी 20 अक्टूबर रविवार को दो पालियों में कृषि संचालनालय नवा रायपुर के अंतर्गत सहायक सांख्यिकी अधिकारी और प्रयोगशाला सहायक की भर्ती परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। वहीं MBBS और BDS काउंसलिंग का मॉपअप राउंड भी स्थगित किया गया है। नीट यूजी 2024 में MBBS और BDS की 15 अक्टूबर को काउंसलिंग के मॉपअप राउंड का आवंटन होना था, जिसे किसी वजह से स्थगित कर दिया गया है। चिकित्सा शिक्षा कार्यालय की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें:- गृहमंत्री की निष्क्रियता से प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद : गोपाल साहू
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं मे विस्तार और युवाओं के लिए राज्य में ही मेडिकल शिक्षा को लेकर काफी संवेदनशील है। मुख्यमंत्री की पहल पर चिकित्सा शिक्षा विभाग ने बिलासपुर सिम्स में 6 पीजी पाठ्यक्रमों के लिए सीटों में बढ़ोतरी की मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके साथ ही बिलासपुर सिम्स में दो नए पीजी पाठ्यक्रमों को शुरू करने की भी मंजूरी राज्य शासन ने दी है। राज्य शासन के द्वारा पीजी के अतिरिक्त सीटों और नए पाठ्यक्रमों को मंजूरी दिए जाने पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि सीटों में वृद्धि से राज्य में एमबीबीएस कर रहे मेडिकल के छात्रों को लाभ मिलेगा। राज्य में ही पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश की संभावना बढ़ने से छात्रों को राज्य में ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा। (Laboratory Assistant Exam Postponed)
2 नए पाठ्यक्रमों को शुरू करने की मंजूरी
राज्य शासन की तरफ से बिलासपुर सिम्स में एमडी रेडियो डायग्नोस्टिक्स और एमडी रेस्पिरेटरी मेडिसीन के 2 नए पाठ्यक्रमों को शुरू करने की मंजूरी दी गई है। इसके अलावा एमडी पीडियाट्रिक्स में दो सीटों की वृद्धि, एमएस आब्स्टेट्रिक्स व गाइनेकोलाजी में 4 सीटों की वृद्धि, एमडी एनेस्थीसियोलाजी में 5 सीटों की वृद्धि, एमएस ओटोरिनोलेरिंगोलाजी में 2 सीटों की वृद्धि और एमडी कम्यूनिटी मेडिसीन में 4 सीटों की वृद्धि के लिए मंजूरी प्रदान की गई है। राज्य शासन की ओर से इसे लेकर इशेंसियेलिटी सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया गया है। इससे न सिर्फ मेडिकल में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी, बल्कि राज्य को अतिरिक्त विशेषज्ञ चिकित्सक भी मिलेंगे। (Laboratory Assistant Exam Postponed)



