Google Analytics —— Meta Pixel

नेपाल में बारिश और भूस्खलन का कहर, दो दिन में 52 लोगों की मौत, 9 लापता, हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू कर रही सेना

Landslide in Nepal: नेपाल में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। देश के कई हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में अब तक 52 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9 लोग अब भी लापता हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे ज्यादा नुकसान पूर्वी नेपाल के इलाम जिले में हुआ है, जहां अकेले 37 लोगों की मौत दर्ज की गई है। इलाम की जिला अधिकारी सुनिता नेपाल ने बताया कि मूसलाधार बारिश ने लैंडस्लाइड को ट्रिगर किया, जिससे कई घर और सड़कें बह गई। राजधानी काठमांडू में भी हालात गंभीर हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई बस्तियां जलमग्न हो गई हैं। सेना, पुलिस और आपदा प्रबंधन बल हेलिकॉप्टर और मोटरबोट के जरिए लोगों को निकालने में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें:- पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में लैंडस्लाइड से तबाही, 28 लोगों की मौत, घर बहे, हजारों पर्यटक फंसे

नेपाल सरकार ने मंगलवार को पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, ताकि राहत कार्य सुचारू रूप से चल सके। दक्षिण-पूर्वी नेपाल में कोशी नदी का जलस्तर सामान्य से दोगुना हो गया है। स्थानीय अधिकारी धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कोशी बैराज के सभी 56 गेट खोल दिए गए हैं, जबकि सामान्य दिनों में सिर्फ 10-12 गेट ही खुले रहते हैं। भूस्खलन के चलते कई प्रमुख सड़कें बंद हैं। इससे दशैं त्योहार के बाद घर लौट रहे सैकड़ों यात्री फंस गए हैं। दशैं नेपाल का सबसे बड़ा धार्मिक त्योहार है, जिसके दौरान लाखों लोग अपने गांव लौटते हैं। (Landslide in Nepal)

विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार मानसून का दौर सामान्य से ज्यादा लंबा चला, जिससे तबाही बढ़ गई। उनका मानना है कि जलवायु परिवर्तन की वजह से नेपाल जैसे पहाड़ी देशों में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और इनकी तीव्रता भी पहले से ज्यादा खतरनाक हो गई है। दक्षिण-पूर्वी नेपाल में कोशी नदी का जलस्तर सामान्य से दोगुना से ज्यादा हो गया है। लोकल अधिकारी धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि कोशी बैराज के सभी 56 गेट खोल दिए गए हैं, जबकि आमतौर पर 10-12 गेट ही खुले रहते हैं। (Landslide in Nepal)

सब कुछ बह गया: स्थानीय

एक स्थानीय महिला ने बताया कि रात में अचानक पानी और मलबा हमारे घरों में घुस आया। कई लोगों ने अपना सब कुछ खो दिया। काठमांडू की एक अन्य महिला ने कहा कि हमारे घर में कमर तक पानी भर गया है। अब हमारे पास कुछ नहीं बचा। नेपाल सरकार ने लोगों से नदियों और पहाड़ी इलाकों से दूर रहने की अपील की है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद की मांग की है। इधर, पड़ोसी तिब्बत में माउंट एवरेस्ट के पूर्वी हिस्से में भी प्रकृति ने कहर बरपाया है। भयंकर बर्फीले तूफान के कारण करीब 1000 लोग कैंपों में फंस गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बर्फबारी के चलते सड़कों पर मोटी बर्फ की परत जम गई है, जिससे आवाजाही ठप है। (Landslide in Nepal)

Back to top button
error: Content is protected !!