Trending

Laxmi Narayan Yoga 2022: 18 जून को बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, इन राशि के जातकों को होगा धन लाभ

Laxmi Narayan Yoga 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह दिनांक 18 जून 2022, दिन- शनिवार को अपनी ही राशि वृषभ में गोचर करने जा रहे हैं। इस समय बुध वृष राशि में विराजमान हैं। कल यानी 18 जून को शुक्र भी वृष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष में ग्रहों की युति को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग (Laxmi Narayan Yoga) बन रहा है। इस योग को बेहद ही शुभ माना जाता है। लक्ष्मी नारायण योग के बनने से कुछ राशि वालों का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाएगा।

यह भी पढ़ें : Gold Gound In Rat Bill: चूहों के बिल से मिला 10 तोला सोना, CCTV फूटेज में हुआ खुलासा

मेष राशि (Aries) :
मेष राशि के जातकों की कुंडली में लक्ष्मी नारायण योग (Laxmi Narayan Yoga) का निर्माण दूसरे भाव में होने वाला है। मेष राशि के जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है। कुंडली का दूसरा भाव धन और वाणी का माना गया है। ऐसे में इस दौरान अचानक धन लाभ हो सकता है। रुके हुए धन की प्राप्त हो सकती है। साथ ही इस दौरान आर्थिक स्थिति में खास परिवर्तन हो सकता है। यह योग बेहद शुभ साबित होगा। धन- लाभ होगा। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है। निवेश करने से लाभ होगा। कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer) :
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के आय भाव में लक्ष्मी नारायण योग (Laxmi Narayan Yoga) का निर्माण होने वाला है। मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नौकरी और व्यापार में तरक्की करेंगे। व्यापार में आर्थिक प्रगति का योग बनेगा। साथ ही व्यापार में कोई बड़ी साझेदारी पक्की हो सकती है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्दि होगी। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।

सिंह (Leo):
सिंह राशि में लक्ष्मी नारायण योग (Laxmi Narayan Yoga) का निर्माण होने वाला है। इस योग को शुभ प्रभाव से करियर में उन्नति की प्रबल संभावना है। शुक्र के इस गोचर से आपको कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। इस दौरान आपका प्रमोशन हो सकता है या करियर में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी और व्यापार में तरक्की करेंगे। व्यापार में आर्थिक प्रगति का योग बनेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में लगे हैं, उन्हें ऑफर मिल सकता है। साथ ही बिजनेस में तरक्की हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। यह समय शुभफलदायी साबित होगा। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है।

कन्या राशि (Virgo):
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कन्या राशि से संबंधित जातकों की कुंडली के 10वें भाव में लक्ष्मी नारायण योग (Laxmi Narayan Yoga) का निर्माण होने वाला है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। इस योग को शुभ प्रभाव से करियर में उन्नति की प्रबल संभावना है। जो लोग नौकरी की तलाश में लगे हैं, उन्हें ऑफर मिल सकता है। साथ ही बिजनेस में तरक्की हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। लेन- देन के लिए समय शुभ है। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio):
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण योग (Laxmi Narayan Yoga) शुभ साबित हो सकता है। सफलता हासिल होगी। धन संचय में सफल रहेंगे। इस योग के प्रभाव से आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। जीवन में खुशहाली आएगी। दोस्तों का साथ मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। शुभ समाचार मिल सकते हैं। यह समय शुभफलदायी साबित होगा। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। धन- लाभ होने के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में खुशियों का माहौल रहने वाला है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। अनमोल न्यूज़24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। )

Related Articles

Back to top button