गोबर पेंट से बनी पेंटिंग लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

Limca Book World Record: छत्तीसगढ़ में विश्व पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल 2023 को छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में इको क्लब के विद्यार्थियों द्वारा गोबर पेंट से एक घंटे में 3600 वर्ग फीट की पेंटिंग बनाई गई, जिसे ‘गोबर पेंट से बनी सबसे बड़ी पेंटिंग‘ के रूप में ‘लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ (Limca Book World Record) में दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:- BREAKING: सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के CM, शिवकुमार को डिप्टी CM+2 मंत्रालय के साथ प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा

गौरतलब है कि विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर इको क्लब के विद्यार्थियों ने ‘इनवेस्ट इन आवर प्लैनेट‘ थीम पर लाइफ अभियान के तहत एक घंटे में यह पेंटिंग बनाई थी। यह पेंटिंग राजधानी रायपुर के एक मॉल में 100 से अधिक बच्चों ने बनाई थी। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण पर 2 दिवसीय जागरूकता अभियान भी चलाया गया था। (Limca Book World Record)

इधर, छत्तीसगढ़ जैव-विविधता बोर्ड द्वारा जैव विविधता पर ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। पारिस्थितिकी तंत्र में जैव विविधता के महत्व और जरूरत के प्रचार-प्रसार के लिए ये प्रतियागिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता के लिए 18 मई तक प्रतिभागियों से 3 श्रेणी में प्रविष्टियां ऑनलाइन आमंत्रित की गई हैं, जिसमें पहली श्रेणी है- स्लोगन, पारिस्थितिकी तंत्र में स्थायित्व, संतुलन और निरंतरता के संदर्भ में जैव विविधता की अनिवार्यता पर प्रतिभागी स्लोगन लिखकर भेज सकते हैं। (Limca Book World Record)

इस प्रतिस्पर्धा की दूसरी श्रेणी है- पोस्टर निर्माण, इसके तहत छत्तीसगढ़ के परिप्रेक्ष्य में ‘जैव विविधता, हमारी सांस्कृतिक विरासत’ विषय पर प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है। इस प्रतिस्पर्धा की तीसरी श्रेणी है- निबंध, प्रतिभागी इस विधा में प्रदत्त चार विषयों में से किसी एक का चयन कर सकते हैं। यह विषय है- जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव से विलुप्त होती, जैव विविधता, छत्तीसगढ़ जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में संवेदनशील क्यों?, इकोसिस्टम के स्थायित्व के लिए जैव विविधता आवश्यक क्यों? और छत्तीसगढ़ में लोकाचार और परंपरागत मान्यताओं में जैव विविधता का महत्व। 

ये प्रतिस्पर्धाएं विशेष रूप से स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए आयोजित है। इच्छुक विद्यार्थी ईमेल ID- biodiversitycg1@gmail.com पर अपनी प्रविष्टि भेज सकते हैं। प्रत्येक श्रेणियों के लिए प्रथम पुरस्कार 7000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 5000 रुपए, तृतीय पुरस्कार 3000 रुपए और सांत्वना पुरस्कार 1000 रुपए निर्धारित किए गए हैं। (Limca Book World Record) 

Related Articles

Back to top button