Lok Sabha Election 2024: बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, PM मोदी, योगी आदित्यनाथ, समेत 40 नेता आएंगे

Lok Sabha Election 2024 :  भाजपा ने छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीट के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर चुनाव आयोग को सौंप दी है. इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, स्मृति इरानी, अर्जुन मुंडा समेत छत्तीसगढ़ बीजेपी के कई बड़े नेताओं का नाम शामिल हैं, जिन्हें लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है.

यह भी पढ़े :- CM Arvind Kejriwal Health: ED रिमांड में बिगड़ी केजरीवाल की तबियत, ब्लड शुगर लेवल हो रहा डाउन

स्टार प्रचारकों की सूची में नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, स्मृति इरानी, अर्जुन मुंडा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद मनोज तिवारी, सतपाल महाराज, नितिन नबीन, बाबूलाल मारांडी,अर्जुन मुंडा और छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष किरण देव सिंह समेत बीजेपी के कई बड़े नेताओं का नाम शामिल हैं, जिन्हें लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है। (Lok Sabha Election 2024)

स्टार प्रचारकों में छत्तीसगढ़ राज्य के कद्दावर नेताओं को भी जगह दी गई है। इनमें केदार कश्यप, ओपी चौधरी, धरमलाल कौशिक, शिवरतन शर्मा, अजय चंद्राकर, अरुण साव, विजय शर्मा, अजय जामवल, पवन साय, लता उसेंडी, रामविचार नेताम, विक्रमदेव उसेंडी, मोहन मंडावी, दिनेश कश्यप, महेश गागड़ा, गुरु बालकदास और श्रीनिवास राव मद्दी के नाम भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। जिसके लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल है। (Lok Sabha Election 2024)

यहां पढ़िए स्टार प्रचारकों की पूरी लिस्ट
1. पीएम नरेंद्र मोदी
2. जगत प्रकाश नडडा
3. राजनाथ सिंह
4. अमित शाह
5. नितिन गड़करी
6. स्मृति ईरानी
7. धर्मेन्द्र प्रधान
8. अर्जुन मुंडा
9. ज्योति राजे सिंधिया
10. सीएम योगी आदित्यनाथ
11. सीएम हिमंत बिस्वा सरमा
12.सीएम मोहन यादव
13. फग्गन सिंह कुलस्ते
14. शिवराज सिंह चौहान
15. नितिन नबीन
16. सतपाल जी महाराज
17. मनोज तिवारी
18. हेमा मालिनी
19. नवल किशोर यादव
20. बाबू लाल मरांडी
21. सीएम विष्णु देव साय
22. किरणदेव
23. अरुण साव
24. विजय शर्मा
25. अजय जामवाल
26. पवन साई
27. मुश्री लता उसेंडी
28. रामविचार नेताम
29. केदार कश्यप
30. ओ.पी. चौधरी
31. धरमलाल कौशिक
32. विक्रमदेव उसेण्डी
33. मोहन मंडावी
34. शिवरतन शर्मा
35. अजय चन्द्राकर
36. दिनेश कश्यप
37. महेश गागड़ा
38. मधुसूदन यादव
39. गुरु बाल दास
40. श्रीनिवास राव मद्दी

Related Articles

Back to top button