भगवान राम की भक्ति में डूबी छत्तीसगढ़ कांग्रेस, राजीव भवन में किया गया सुंदरकांड का पाठ

Sunderkand in Congress Office: अयोध्या में कल राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। इसे लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। वहीं भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी उत्सव की तैयारी की जा रही है। इस बीच राजधानी रायपुर के राजीव भवन में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने भगवान राम का नाम जपते हुए सुंदरकांड का पाठ किया। इसे लेकर कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राम से बड़ा राम का नाम है। राम का नाम लेने से शत्रुओं का नाश होता है।

यह भी पढ़ें:- तमिलनाडु सरकार ने प्राण प्रतिष्ठा के लाइव प्रसारण पर लगाई रोक, भड़कीं वित्तमंत्री सीतारमण

उन्होंने तंज सकते हुए कहा कि बीजेपी राम की आड़ में नफरत का माहौल बनाती है। उनका नाश होने जा रहा है। राम का नाम लेकर बीजेपी के कटुता का नाश होगा। हम सब खुश हैं। अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के मंदिर का निर्माण हो रहा है, लेकिन भाजपा की नफरत भी खत्म होनी चाहिए। इसलिए हम राम का नाम ले रहे हैं। कांग्रेस के नेता राम के नाम का गुणगान कर रहे हैं। पूरे देश में कांग्रेस के नेता राम के उत्सव में शामिल है। एक नीतिगत फैसला होता है जो हमारे शंकराचार्य ने कहा है हम सब उनके साथ है। (Sunderkand in Congress Office)

वहीं कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे ने कहा कि हम सभी सत्य सनातन धर्म के लोग हैं। हमारे पूर्वज राम का नाम लेते थे। हम भी राम का नाम ले रहे हैं। सालों-साल तक अनवरत नाम चलता रहेगा और कांग्रेस भवन में हमारा 80 साल पुराना यह मंदिर है। हम लोग दिखाने वाले हिंदू नहीं है। सुंदरकांड के पाठ के बाद कल 22 जनवरी को 11 दीपक जलाए जाएंगे। पांच दीपक भांचा राम के नाम और 6 माता कौशल्या के नाम पर जलाए जाएंगे। (Sunderkand in Congress Office)

कल 11 दीया जलाएंगे कांग्रेसी

प्रमोद दुबे ने कहा कि हम सभी अपने घरों में 11-11 दीपक चलाएंगे। हमारी सरकार ने 2286 किलोमीटर का राम वम पथ गमन बनाया, लेकिन इसे प्रचारित नहीं किया और ना ही हमने राम के नाम से वोट मांगा। भाजपा और कांग्रेस में यही फर्क है कि भाजपा इवेंट कंपनी की तरह काम करती है और कांग्रेस धर्म को धर्म मानती है। हम लोग धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगते। प्रजातंत्र को छोड़कर बीजेपी धर्म तंत्र को लागू कर रही है। उनको भगवान सद्बुद्धि दे यही कामना है। (Sunderkand in Congress Office)

PCC चीफ दीपक बैज ने कही थी ये बात 

इससे पहले संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी का हमेशा से मानना है कि धर्म व्यक्तिगत आस्था का विषय है। धर्म का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। कांग्रेस और बीजेपी के राम भक्ति में बेसिक अंतर यही है। आध्यात्मिक शांति और उन्नति के लिए हमारा भगवान राम से बरसों से नाता रहा है। बीजेपी ने भगवान राम से नाता सिर्फ राजनीतिक उत्थान के लिए बनाया है। लोकसभा चुनाव से राजनीतिक लाभ लेने के लिए अपूर्ण मंदिर का उद्घाटन करवा रहे हैं। वहीं PCC चीफ ने कहा था कि भगवान राम सिर्फ BJP के नहीं है। (Sunderkand in Congress Office)

Related Articles

Back to top button