Google Analytics —— Meta Pixel

राजनांदगांव में नवरात्र पर्व पर भव्य आयोजन, ‘लव जिहाद’ थीम पर बनी अनोखी झांकी चर्चा का विषय

Love Jihad Theme Jhanki: राजनांदगांव में नवरात्र पर्व का माहौल पूरे शहर में फैल चुका है। मां दुर्गा की आराधना के लिए शहर के अलग-अलग हिस्सों में आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं। जगह-जगह भक्तिमय संगीत, आरती और धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं, जिनमें स्थानीय जनता और श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इस बीच शहर के ऐतिहासिक शीतला मंदिर परिसर के पास सजी एक अनोखी झांकी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खासा आकर्षित किया है। यह झांकी ‘लव जिहाद’ की थीम पर आधारित है, जो इस बार के नवरात्र पर्व में एक सामाजिक जागरूकता का संदेश लेकर आई है। इसे सर्व हिंदू समाज की ओर से आयोजित किया गया है।

यह भी पढ़ें:- जीएसटी रिफॉर्म्स से आर्थिक क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव – मुख्यमंत्री साय

झांकी में क्या दिखाया गया ?

आयोजकों ने इस झांकी के माध्यम से युवाओं को सोशल मीडिया पर बिना जांच-पड़ताल के की गई दोस्ती के खतरों के प्रति सचेत करने का प्रयास किया है। पंडाल में लगी झांकी में चित्रों, फोटो और दृश्य माध्यम से यह बताया गया है कि कैसे कुछ युवक युवतियों के साथ नकली पहचान बनाकर दोस्ती करते हैं। इसमें यह भी दर्शाया गया है कि ये युवक कैसे धोखे से युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर शादी या धर्मांतरण जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। झांकी में यह भी साफ किया गया है कि इसका मकसद किसी विशेष समुदाय के खिलाफ टिप्पणी करना नहीं, बल्कि समाज के युवाओं को सचेत करना है, ताकि वे ऐसे खतरे से बच सकें। पंडाल की थीम युवाओं, खासकर स्कूल-कॉलेज के छात्रों के बीच जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

आयोजकों का संदेश

इस अनोखे पंडाल के आयोजकों ने बताया कि आज के समय में सोशल मीडिया युवाओं के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। यहां दोस्ती करना, नए लोग बनाना आम बात है, लेकिन इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान और गलत संगत के खतरे भी बढ़ गए हैं। आयोजकों के मुताबिक हम चाहते हैं कि हमारे युवा सतर्क रहें और किसी भी अंजाने व्यक्ति से दोस्ती करने से पहले उसकी पहचान अच्छी तरह से जांचें। लव जिहाद जैसी साजिशों से बचने के लिए यह जागरूकता बेहद जरूरी है। इस पंडाल को प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग देख रहे हैं। खासतौर पर छात्र-छात्राओं और युवाओं में इस झांकी को देखने की उत्सुकता देखी जा रही है। स्थानीय परिवार भी अपनी संतानों के साथ इस पंडाल में आकर सामाजिक संदेश को समझने का प्रयास कर रहे हैं। (Love Jihad Theme Jhanki)

भक्ति और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम

राजनांदगांव के एक छात्र ने कहा कि यह झांकी हमारे लिए बहुत जरूरी संदेश लेकर आई है। आज के दौर में सोशल मीडिया पर दोस्ती करना आम बात है, लेकिन हमें सतर्क रहना चाहिए। नवरात्र पर्व पर भक्ति के साथ-साथ इस तरह का सामाजिक संदेश देना एक अनूठा प्रयास है, जो इस त्यौहार को और भी ज्यादा महत्वपूर्ण बनाता है। भक्ति के रंग में रंगे इस पर्व पर जब समाज के लिए ऐसे जागरूकता के संदेश दिए जाते हैं, तो यह न केवल युवाओं को सुरक्षित रखने में मदद करता है बल्कि पूरे समाज को एकजुट करने का काम भी करता है। राजनांदगांव के इस पंडाल की ‘लव जिहाद’ थीम पर आधारित झांकी इस बार नवरात्र पर्व में एक अलग पहचान बनाने में सफल रही है। यह धार्मिक आयोजन भक्ति के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दे रहा है, जो आज के समय में अत्यंत आवश्यक है। (Love Jihad Theme Jhanki)

Back to top button
error: Content is protected !!