कसीनो में भीषण आग से 25 लोगों की मौत, 70 घायल

Casino Fire Update: कंबोडिया के एक कसीनो में भयंकर आग लगने से अब तक 25 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 70 लोग घायल हो गए हैं। आग इतनी भीषण थी कि उससे बचने के लिए लोग छतों से कूदने लगे। जानकारी के मुताबिक ये आग कंबोडिया के बॉर्डर वाले इलाके पॉयपेट के ग्रैंड डायमेंड सिटी होटल के कसिनो में देर रात लगी। आग लगने के दौरान होटल में करीब 400 लोग मौजूद थे। अधिकारियों का कहना है कि कुछ लाशों को सीढ़ियों के नीचे और कमरों से निकाला गया है। लगभग 22 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अभी और भी शवों के मिलने की आशंका है।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : भूपेश कैबिनेट की बैठक संपन्न, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, पढ़ें पूरी ख़बर

रिपोर्ट के मुताबिक इस होटल में काफी सारे लोग थाइलैंड के थे। घायल हुए कुछ लोगों को थाईलैंड के सा कोइओ प्रोविंस के अस्पताल में भेजा गया है। पॉयपेट कंबोडियो और थाईलैंड के बॉर्डर पर काफी मशहूर कस्बा है, जो अपने कैसिनो के जाना जाता है। थाइलैंड में कैसिनो पर बैन होने के कारण वहां के काफी सारे लोग यहां गैर कानूनी तरीकों से जुआ खेलने के लिए आते हैं। आग इतनी भयानक थी कि उससे बचने के लिए लोग छत से कूदने लगे थे। इससे दो लोगों की मौत हुई। वहीं 4-5 लोगों के पैर टूटे। (Casino Fire Update)

आग लगने की घटना में करीब 70 लोग घायल हुए। आग किस वजह से लगी, इसका पता नहीं चल पाया है। प्रशासन इसकी जांच में जुटा हुआ है। लोकल मीडिया के मुताबिक इस होटल में काफी सारे लोग थाईलैंड के थे। रेस्क्यू टीम ने 700 लोगों को मौके पर बचाया। अधिकारियों ने बताया कि होटल एडमिनिस्ट्रेशन रूम और ऐलिवेटर के लिए इलेक्ट्रिक सिस्टम का इस्तेमाल करता है। जब बिल्डिंग में आग लगी, तब बिजली गुल हुई और सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया। इससे लोग अपने कमरे में ही कैद रह गए और आग में झुलस गए। रेस्क्यू टीम को कमरों में 7 लाशें मिली हैं।

वहीं इससे पहले रूस की राजधानी मॉस्को के एक बड़े शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने कहा कि आग मेगा खिमकी शॉपिंग एंड एंटरटेनमेंट सेंटर में लगी थी। रूस में एमेरजेंसी मिनिस्ट्री के हेड ने बताया था कि आग सुबह लगी, जो देखते ही देखते लगभग 7,000 वर्ग मीटर के एरिया में फैल गई, जिस पर अब पूरी तरह से काबू पा लिया गया था। रूसी एजेंसी इस मामले में साजिश के एंगल से भी जांच कर रही है। आग से 2 हजार करोड़ के नुकसान की आशंका जताई गई थी। (Casino Fire Update)

Related Articles

Back to top button