Google Analytics —— Meta Pixel

महाराजा अग्रसेन कॉलेज में स्पोर्ट्स शुरू, टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण होरा ने किया उद्घाटन

MAC TOURNEY Organized: राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी में स्थित महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक इनडोर और आउटडोर खेल प्रतियोगिता ‘मैक TOURNEY’ का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत छत्तीसगढ़ टेनिस एसोसिएशन के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने मशाल जलाकर की। इसके बाद प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट किया। इस दौरान सभी ने मुख्य अतिथि गुरुचरण सिंह होरा को सलामी दी। इस दौरान जुंबा का आयोजन भी किया गया।

यह भी पढ़ें:- आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की कस्टडी 4 दिसंबर तक बढ़ी, पढे़ं पूरी खबर

कॉलेज के संचालक राजेश अग्रवाल ने गुरुचरण सिंह होरा की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि ब्रिक्स टूर्नामेंट में गुरुचरण सिंह होरा ने भारतीय टीम का मैनेजर बनकर पांच खेलों में मेडल दिलवाया है। इसके साथ ही विश्व स्तरीय टेनिस स्टेडियम बनवाने में अहम भूमिका निभाई हैं। वे इस मौके पर उनका अभिनंदन करते हैं। वहीं मुख्य अतिथि गुरुचरण सिंह होरा ने आयोजन की सराहना करते हुए साउथ आफ्रिका के डरबन में ब्रिक्स गेम्स के अनुभव को सबके बीच शेयर किया। (MAC TOURNEY Organized)

 

गुरुचरण सिंह होरा ने गुरुनानक देव के जन्मदिन पर शहर में निकलने वाले नगर कीर्तन के बारे में बताते हुए मैक के इवेंट में मौजूद लोगो को आमंत्रित भी किया। इस मौके पर उन्होने बताया कि कॉलेज के संचालक राजेश अग्रवाल मेरे अच्छे मित्र है और वेल विशर है मुझे हर चीज़ के लिए प्रमोट करते है, और लाइफ में कुछ अचीव करना है तो ऐसे मित्र होना भी ज़रूरी है। इस आयोजन के लिए राजेश अग्रवाल को होरा जी ने बधाई भी दी। (MAC TOURNEY Organized)

Back to top button
error: Content is protected !!