Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : किशोरी से अश्लील हरकत कर वीडियो बनाया, साइट पर किया अपलोड, पुलिस ने तीन को दबोचा

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अश्लील वीडियो से संबंधित एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मोबाइल को जब्त कर लिया है। जिसका उपयोग इस काम में किया गया था। इसके साथ ही दो साइट पर वीडियो अपलोड करने को लेकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। उरगा पुलिस की ओर से इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

यह भी पढ़े :- Doda Encounter : बड़े एक्शन का संकेत! सेना प्रमुख को रक्षा मंत्री ने दी आतंक के खिलाफ कार्रवाई की खुली छूट

कोरबा जिले की उरगा पुलिस ने ऐसे ही एक मामले में शुभम, कमल दास और परसराम को गिरफ्तार किया है। कोरबा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से अश्लील हरकत पिछले दिनों की गई थी। जिसका वीडियो नाबालिग के द्वारा ही बनाया गया था।

बाद में उसे द वॉयस और एक अन्य साइट पर अपलोड कर दिया गया। शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया। जांच और तथ्य के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही वीडियो बनाने वाले नाबालिग के कब्जे से संबंधित मोबाइल को भी जब्त कर लिया गया है। (Chhattisgarh )

यह भी पढ़े :- डोडा मुठभेड़ पर राहुल गांधी ने कहा – भाजपा की गलत नीतियों का खामियाज़ा भुगत रहे हमारे जवान

बताया जा रहा की किशोरी 12 साल की है। वहीं किशोर 18 साल का दोनों गांव के पास अश्लील हरकत कर रहे थे। जिसके बाद वीडियो वायरल होने लगा। कुछ दिन बाद साइड पर भी आ गया। जहां शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। (Chhattisgarh )

Back to top button
error: Content is protected !!