Google Analytics —— Meta Pixel

डोडा मुठभेड़ पर राहुल गांधी ने कहा – भाजपा की गलत नीतियों का खामियाज़ा भुगत रहे हमारे जवान

Doda Encounter : जम्मू-कश्मीर के डोडा में ड्यूटी के दौरान चार सैनिकों की मौत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि भारत के सैनिक और उनके परिवार भाजपा की गलत नीतियों का खामियाजा भुगत रहे हैं। इसको लेकर राहुल गांधी ने एक एक्स पोस्ट किया है। अपने पेस्ट में राहुल ने लिखा कि आज जम्मू कश्मीर में फिर से एक आतंकी मुठभेड़(Doda Encounter) में हमारे जवान शहीद हो गए। शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों को गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि एक के बाद एक ऐसी भयानक घटनाएं बेहद दुखद और चिंताजनक है।

इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे ये आतंकी हमले जम्मू कश्मीर की जर्जर स्थिति बयान कर रहे हैं। भाजपा की गलत नीतियों का खामियाज़ा हमारे जवान और उनके परिवार भुगत रहे हैं। राहुल ने कहा कि हर देशभक्त भारतीय की यह मांग है कि सरकार बार-बार हो रही सुरक्षा चूकों की पूरी जवाबदेही ले कर देश और जवानों के गुनहगारों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता से खड़ा है।

यह भी पढ़े :- Doda Encounter : बड़े एक्शन का संकेत! सेना प्रमुख को रक्षा मंत्री ने दी आतंक के खिलाफ कार्रवाई की खुली छूट

आपको बता दें कि भारतीय सेना डोडा के जंगलों में तलाशी अभियान चला रही है क्योंकि क्षेत्र में आतंकवादियों की तलाश जारी है। डोडा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ (Doda Encounter) के दौरान एक अधिकारी सहित चार भारतीय सेना के जवान शहीद हो गए हैं। भारतीय सेना ने ट्वीट किया, “सीओएएस जनरल उपेन्द्र द्विवेदी और भारतीय सेना के सभी रैंक बहादुर कैप्टन ब्रिजेश थापा, नायक डी राजेश, सिपाही बिजेंद्र और सिपाही अजय के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं, जिन्होंने डोडा में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। ताकि क्षेत्र में शांति सुनिश्चित की जा सके। दुख की इस घड़ी में भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।’

डेढ़ माह में क्षेत्र में हुए आतंकी हमले
नौ जून को आतंकियों ने शिवखोड़ी श्रद्धालुओं की बस पर हमला किया। नौ लोगों की मौत, 41 घायल।
11 जून को कठुआ के गांव में घुसे आतंकी। दो आतंकी मारे गए, एक जवान बलिदान।
11 जून को डोडा में दो आतंकी हमले। कुछ जवान घायल हुए थे। आतंकी भाग निकले थे।
आठ जुलाई को कठुआ के बदनोता में आतंकियों ने सुरक्षाबल के वाहन पर हमला बोला। पांच जवान बलिदान, पांच अन्य घायल।
10 जुलाई को ऊधमपुर के बसंतगढ़ क्षेत्र में थाने पर हमला कर भागे आतंकी।

Back to top button
error: Content is protected !!