Google Analytics —— Meta Pixel

Madhya Pradesh : मोहन यादव होंगे नए मुख्यमंत्री, राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को बनाया जाएगा उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान का लंबा कार्यकाल खत्म हो गया है। इस चुनाव में भाजपा ने जबर्दस्त जीत हासिल की थी। इसके बाद पार्टी की ओर से मोहन यादव को आगे किया गया है। आज भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में मोहन यादव के नाम पर सहमति बनी और मोहन यादव अब मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

मोहन यादव ओबीसी के बड़े चेहरे हैं। उज्जैन दक्षिण से जीत कर आए हैं। संघ के बेहद ही करीब है। शिवराज सिंह चौहान ने ही मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव विधायक दल की बैठक में किया था। राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को उप-मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश में विधानसभा के स्पीकर होंगे।

मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। भोपाल स्थित BJP के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी है। मोहन यादव ओबीसी वर्ग से आते हैं। शिवराज सिंह ने मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया।

दो डिप्टी सीएम होंगे जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला। जगदीश देवड़ा मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ से विधायक हैं। देवड़ा SC वर्ग से आते हैं। जबकि राजेन्द्र शुक्ला रीवा सीट से विधायक हैं। ब्राह्मण वर्ग से आते हैं।नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष होंगे। तोमर मुरैना जिले की दिमनी सीट से विधायक हैं। (Madhya Pradesh )

यह भी पढ़े :- शराब पीकर जाते हैं गुरुद्वारे, मां को भी किया टॉर्चर, सीएम भगवंत की बेटी ने लगाये गंभीर आरोप

इससे पहले दिन में, खट्टर, के लक्ष्मण और लाकड़ा एक विशेष विमान से भोपाल हवाई अड्डे पर उतरे जहां उनका स्वागत मध्य प्रदेश भाजपा प्रमुख वीडी शर्मा और अन्य नेताओं ने किया। हवाई अड्डे से तीनों पर्यवेक्षक मुख्यमंत्री चौहान से मिलने के लिए मुख्यमंत्री आवास की ओर रवाना हुए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 17 नवंबर को संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश में सत्ता बरकरार रखी। 230 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 163 सीट जीतीं, जबकि कांग्रेस 66 सीट के साथ दूसरे स्थान पर रही। (Madhya Pradesh )

Back to top button
error: Content is protected !!