Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Magarlod Press Club : प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, नीलम साहू बने अध्यक्ष

मगरलोड : धमतरी जिला के अंतर्गत मगरलोड प्रेस क्लब (Magarlod Press Club) का आज रेस्ट हाऊस में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रेस क्लब मगरलोड (Magarlod Press Club) की नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा हुई। यह कार्यक्रम प्रेस क्लब मगरलोड के संरक्षक सुरेश साहू की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

सर्वसम्मति से नीलम साहू को अध्यक्ष बनाया गया। महासचिव ज्ञानदेव साहू, उपाध्यक्ष पवन निषाद, सदस्य गेवेन्द्र साहू, छत्रपाल साहू, कम्प्यूटर आपरेटर लोकेश साहू बने।

छत्तीसगढ़ : Magarlod Press Club की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, नीलम साहू बने अध्यक्ष
Magarlod Press Club की नई कार्यकारिणी

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अध्यक्ष नीलम साहू ने चर्चा में कहा, संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करेंगे। सर्वप्रथम प्रेस क्लब मगरलोड के लिए भवन की आवश्यकता हैं। विशेष पहल करके शीघ्र ही भवन का निर्माण करवाना पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही हमेशा प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार साथियों की हितों का भी ध्यान रखा जाएगा।

इसे भी पढ़े : Health Tips: चाय या कॉफी कि जगह इन चीजों को करें डाइट में शामिल, हमेसा रहेंगे फिट

प्रेस क्लब मगारलोड के नीलम साहू को नए अध्यक्ष बनने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डीहूराम साहू, नगर पंचायत मगरलोड अध्यक्ष नीतू खिलावन साहू, जनपद अध्यक्ष ज्योति दिवाकर ठाकुर, जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय यदु, जिला उपाध्यक्ष बिसहत साहू, बाल गोविंद साहू, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र धनंजय सहित जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!