Google Analytics —— Meta Pixel

‘दान चोरी’ से आहत महंत नृत्य गोपाल दास, पीएम और सीएम से की हस्तक्षेप की अपील

अयोध्या। राम मंदिर में कथित दान राशि की चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के नाम से जारी एक पत्र सामने आया है। पत्र में कथित दान चोरी की घटना पर गहरी पीड़ा व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

6 जुलाई की तारीख वाले इस पत्र में कहा गया है कि श्रीरामलला के मंदिर में कथित दान चोरी की घटना से करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। पत्र में इस कृत्य को गंभीर अपराध बताते हुए दोषियों को कठोर से कठोर दंड दिए जाने की मांग की गई है।

पत्र में योगी आदित्यनाथ और नरेंद्र मोदी से मामले में हस्तक्षेप कर कानून के अनुसार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील भी की गई है। साथ ही कहा गया है कि भगवान के नाम पर होने वाले कार्यों को किसी भी प्रकार के निजी या राजनीतिक लाभ-हानि से नहीं जोड़ा जाना चाहिए, क्योंकि यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय है।

हालांकि, इस पत्र की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि पत्र स्वयं महंत नृत्य गोपाल दास ने लिखा है या उनकी ओर से जारी किया गया है। ऐसे में पत्र की सत्यता की पुष्टि संबंधित पक्षों की आधिकारिक प्रतिक्रिया के बाद ही हो सकेगी।

यह भी पढ़े :- राम मंदिर चंदा विवाद: ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के इस्तीफे पर हो सकता है फैसला

Back to top button
error: Content is protected !!