
Mahant on CBI raid: छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पूर्व CM भूपेश बघेल और कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के घर CBI की कार्रवाई का विरोध किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ED, CBI, IT केंद्रीय एजेंसीयों का भाजपा सरकार लगातार विपक्ष के खिलाफ उपयोग कर रही है। यह लोकतंत्र के लिए बेहद ही खतरनाक कदम है। हर नाकाम कोशिश के बाद CBI ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के घर पर दबिश दी है। सुबह से ही CBI हमारे दोनों नेताओं के घर पर जमी हुई है,लेकिन ये सत्ता के अन्याय के सिवाय कुछ नहीं।
यह भी पढ़ें:- AI बनेगा मनी लॉन्ड्रिंग का काल: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, पढ़े पूरी खबर
उन्होंने कहा कि आप सत्य और न्याय के पथ पर है तो ईश्वर आपके साथ है, फिर अंतर नहीं पड़ता कौन आपके विरुद्ध है, निश्चिंत रहे, सत्य की जीत होंगी अन्याय की हार। पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने कहा कि बार-बार छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एजेंसियों द्वारा परेशान करना बेहद निंदनीय है। ये केवल भूपेश जी छवि को खराब करने की भाजपा की नाकाम कोशिश है। (Mahant on CBI raid)
सिंहदेव ने बीजेपी सरकार पर बोला हमला
सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ राज्य को चलाने में असमर्थ साबित हो रही है, इसीलिए जनता से जुड़े मुद्दों से का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे प्रयास कर रही है। पहले ED फिर CBI-जांच एजेंसियों को भाजपा की B team बन कर काम करने से फुर्सत ही नहीं है। अभी हाल में ED द्वारा विपक्ष के नेताओं पर कार्रवाई को रिपोर्ट खुद सरकार को जब दिखानी पड़ी तो निश्चित हो गया कि यह केवल धमकाने और परेशान करने का हथियार बना हुआ है। भाजपा द्वारा राजनीतिक द्वेष की भावना से की जा रही यह कार्रवाई लोकतंत्र का हनन है। (Mahant on CBI raid)