Google Analytics —— Meta Pixel

बैज ने CBI की कार्रवाई को बताया राजनीति से प्रेरित, कहा- सरकारी एजेंसियों के जरिए डराने की कोशिश कर रही सरकार

Baij on CBI Raid: PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि तमाम असफल छापों और नाकाम साजिशों के बाद अब भाजपा ने CBI को भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव के पीछे लगा दिया। सुबह से ही CBI हमारे दोनों नेताओं के घर पर जमी हुई है, लेकिन ये सत्ता की हताशा के सिवाय कुछ नहीं, लेकिन याद रखो-न कांग्रेस झुकेगी, न कांग्रेस रुकेगी। ये लड़ाई सिर्फ नेताओं की नहीं, हर उस सच्चाई की है, जिसे सत्ता के दम पर कुचलने की कोशिश हो रही है। भाजपा याद रखे कि सत्य झुकता नहीं, और अन्याय का अंत निश्चित है।

यह भी पढ़ें:- CBI रेड पर नेता प्रतिपक्ष महंत का सरकार पर निशाना, कहा- यह लोकतंत्र के लिए बेहद ही खतरनाक कदम

बैज ने कहा कि यह कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। सरकारी एजेंसियों के जरिए हमें डराने की कोशिश की जा रही है। CBI छापे के बीच बैज भिलाई पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि ED के रेड में क्या हुआ ये नहीं बताए। ED की जांच में भूपेश बघेल ने सहयोग की बात कही थी, लेकिन एक समन तक नहीं दिया। अब CBI आ गई। CBI के बाद अब कौन सी एजेंसी आएगी? क्या NIA आएगी, IT आएगी या EOW आएगी। ये रेड की कार्रवाई पॉलिटिकल है। भाजपा बदले की भावना से दूषित राजनीति कर रही है। (Baij on CBI Raid)

नेताओं को डराने के लिए कार्रवाई की जा रही: बैज

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को डराने के लिए कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने पूछा कि महादेव सट्टा ऐप अभी तक बंद क्यों नहीं हुआ है? क्या महादेव सट्टा ऐप का कमीशन सरकार के नेताओं को जा रहा है, इसलिए बंद नहीं हुआ ? सौरभ चंद्राकर की झूठी गिरफ्तारी दिखाकर गुमराह करने की कोशिश हुई। कथावाचक प्रदीप मिश्रा सौरभ चंद्राकर के आयोजन में दुबई गए थे, उनसे पूछताछ कब होगी ? सेंट्रल एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि सौरभ चंद्राकर की दुबई में गिरफ्तारी के दावे के बाद वो कथावाचक प्रदीप मिश्रा की कथा में नजर आया था। (Baij on CBI Raid)

प्रदीप मिश्रा से कब होगी पूछताछ ?: बैज

दीपक बैज ने पूछा कि क्या प्रदीप मिश्रा से CBI पूछताछ करेगी ?, प्रदीप मिश्रा छत्तीसगढ़ में है, क्या उनसे कोई पूछताछ होगी ? गिरफ्तारी का दावा सरकार ने किया था, तो सौरभ चंद्राकर कहां है ? केंद्र और राज्य में सरकार होने के बाद भी महादेव सट्टा एप बंद क्यों नहीं हुआ है। बैज ने आरोप लगाते हुए कहा कि सट्टे का पैसा केंद्र-राज्य के मंत्री और नेताओं की जेब में जाता है। इसलिए सट्टा एप को बंद नहीं करा रहे हैं। क्या CGMSC और भारतमाला प्रोजेक्ट की भी जांच ED और CBI से कराई जाएगी।

छोटी-छोटी मछलियों को फंसाकर मंत्री को बचाया: बैज

बैज ने कहा कि छोटी-छोटी मछलियों को फंसाकर मंत्री को बचा लिया गया। भारतमाला प्रोजेक्ट की जांच हो जाएगी तो बीजेपी के आधे से ज्यादा नेता जेल के अंदर जाएंगे। सरकार चारों खाने फेल हो चुकी है, इसलिए डराना चाहती है। बंदूक की नोक पर ये सरकार चलाना चाह रही है। छत्तीसगढ़ को सेंट्रल एजेंसियों का अड्डा बना दिया गया है। पार्टी इस कार्रवाई का बड़ी रणनीति के साथ विरोध करेगी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने कहा कि भाजपा ने अब CBI को पीछे छोड़ा है। तमाम फर्जी कार्रवाईयों और ED के दुरूपयोग पर भी हताशा हाथ लगने के बाद अब भाजपा के इशारों पर CBI पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल और विधायक समेत कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव के घर पर सुबह से जमी हुई है। (Baij on CBI Raid)

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने भी सरकार को घेरा

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने कहा कि एक ओर आगामी 8 और 9 अप्रैल को गुजरात के अहमदाबाद में होने वाली AICC की बैठक के लिए गठित ड्राफ्टिंग कमेटी की मीटिंग के लिए आज भूपेश बघेल का दिल्ली जाने का कार्यक्रम था। वहीं दूसरी ओर बिहार में चुनाव हैं और बिहार के प्रभारी होने के नाते देवेंद्र यादव बिहार में हैं। कांग्रेस ने कहा कि अब ऐसे समय में इस छापे का स्पष्ट उद्देश्य कांग्रेस पार्टी को प्रभावित करना है, लेकिन भाजपा फिर भूल रही है की कांग्रेस की विचारधारा में ‘डर’ शब्द है ही नहीं। इसके अलावा पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि भूपेश बघेल को जब-जब बड़ी जिम्मेदारी मिली, तब-तब केंद्रीय एजेंसियों को उनके पीछे छोड़ दिया जाता है। इससे कांग्रेस पार्टी डरने वाली नहीं है। (Baij on CBI Raid)

Back to top button
error: Content is protected !!