भूपेश बघेल के घर CBI का छापा कोई संयोग नहीं है: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट

Sachin Pilot on CBI: छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने पूर्व CM भूपेश बघेल के घर CBI के छापे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर CBI की टीम पहुंच गई। यह कोई संयोग नहीं है। इससे पहले भी उनके घर पर ED ने कार्रवाई की थी। अब यह स्पष्ट है कि राजनीतिक द्वेषता से प्रेरित होकर ये सब करवाया जा रहा है। विपक्षी नेताओं को परेशान करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने के लिए ऐसे हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। केंद्रीय संस्थाओं की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और यह सिलसिला अब बंद होना चाहिए।

यह भी पढ़ें:- बैज ने CBI की कार्रवाई को बताया राजनीति से प्रेरित, कहा- सरकारी एजेंसियों के जरिए डराने की कोशिश कर रही सरकार 

वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने ऐसी वाणी बोलिए मन का आपा खोए, औरों को शीतल करे आपहू शीतल होए दोहा कहते हुए भाजपा को हिदायत दी कि काम ऐसा कीजिए, जिससे जनमानस में अच्छा संदेश जाए, क्योंकि मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, वही होता है जो मंजूरे ख़ुदा होता है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल को जब-जब बड़ी जिम्मेदारी मिली, तब-तब केंद्रीय एजेंसियों को उनके पीछे छोड़ दिया गया। इससे कांग्रेस पार्टी डरने वाली नहीं है। (Sachin Pilot on CBI)

कांग्रेस संचार प्रमुख ने कसा तंज

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इससे पहले भाजपा ने उनके आवास पर ED भेजा था। अब CBI भूपेश बघेल के रायपुर और भिलाई आवास पर आई है। उनका दिल्ली जाने का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में खलल डालने के लिए भाजपा ने उनके आवास पर CBI भेजी है। भाजपा बौखला गई है क्योंकि वह राजनीतिक रूप से मुकाबला नहीं कर पा रही है। कांग्रेस सांसद के सुरेश ने कहा कि CBI, ED और ITका इस्तेमाल विपक्षी नेताओं के खिलाफ किया जा रहा है। यह कोई नई बात नहीं है। लगभग सभी कांग्रेस नेताओं और पूर्व मुख्यमंत्रियों के यहां सीबीआई ने छापे मारे हैं। हम पिछले 10 सालों से इसका सामना कर रहे हैं। (Sachin Pilot on CBI)

Back to top button
error: Content is protected !!