छत्तीसगढ़ आएंगे BJP के दिग्गज, PM मोदी, शाह, राजनाथ और नड्डा करेंगे चुनाव प्रचार

Chhattisgarh BJP Election Campaign: लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है। ऐसे में भाजपा के स्टार प्रचारकों का छत्तीसगढ़ आना जल्द शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अलग-अलग हिस्सों में जाकर प्रचार करेंगे। सबसे ज्यादा सभाएं CM विष्णुदेव साय की होंगी। सरकार के 3 महीने के कामकाज का प्रचार करने भाजपा हर लोकसभा क्षेत्र में अपने रथ भेजेगी। BJP के प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने बताया कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बड़े नेताओं के कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। हम छत्तीसगढ़ को तीन कलस्टरों में विभाजित कर प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के बचे 5 सीटों पर आज प्रत्याशी का ऐलान कर सकती है कांग्रेस, दिल्ली में CEC की बैठक में होगा फैसला

उन्होंने बताया कि हर सीट की जरुरत को समझते हुए प्रचार का प्लान किया जा रहा है। बस्तर और कोरबा ऐसी सीटें रही हैं, जहां से पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को कामयाबी नहीं मिली थी। माना जा रहा है कि जल्द ही कोरबा और बस्तर में PM मोदी की सभा आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रदेश के नेता और केंद्रीय नेतृत्व के बीच संपर्क किया गया है। अमित शाह भी जल्द ही एक बैठक लेने छत्तीसगढ़ आ सकते हैं। आने वाले हफ्ते में इसकी तारीखों का ऐलान हो सकता है। भाजपा अपने स्टार प्रचारकों को उन विधानसभा सीटों पर भी लेकर जा सकती है, जहां पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को जीत मिली। प्रदेश भाजपा के नेताओं को भी केंद्रीय टीम ने उन सीटों पर विशेष अभियान चलाने की हिदायत दी है, जहां विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली। (Chhattisgarh BJP Election Campaign)

इन विधानसभा सीटों पर ज्यादा जोर

भाजपा इस लोकसभा चुनाव में लैलूंगा, सारंगढ़, खरसिया, धरमजयगढ़, कोटा, मस्तुरी, अकलतरा, जांजगीर, सक्ती, चंद्रपुर, जैजैपुर, पामगढ़, सराईपाली, खल्लारी, बिलाईगढ़, कसडोल, भाटापारा, बिंद्रानवागढ़, सिहावा, धमतरी, संजारी बालोद, डौंडीलोहारा, गुंडरदेही, पाटन, भिलाई नगर, खैरागढ़, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, मोहला-मानपुर, भानुप्रतापपुर, बस्तर, बीजापुर और कोंटा पर ध्यान ज्यादा केंद्रित किए हुए हैं। ये वो सीटें हैं, जो प्रदेश के 11 लोकसभा सीटों के तहत आती हैं और यहां कांग्रेस के विधायक हैं।​​​​​​​ शर्मा ने कहा कि आचार संहिता ल​​​​​​​गने से पहले ही पूरे 11 प्रत्याशियों की घोषणा होने का बाद लोकसभा क्षेत्रों और विधानसभा क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ हो चुका है। सभी लोकसभा प्रत्याशियों का अपने-अपने लोकसभा क्षेत्रों में सघन दौरा शुरू हो चुका है। (Chhattisgarh BJP Election Campaign)

37 कमेटियों का किया गया है गठन

लोकसभा चुनाव प्रबंधन को देखते हुए 37 कमेटियों का गठन किया गया है। चुनाव सुचारू रूप से संचालित करने के लिए चुनाव प्रबंधन संयोजक और सह प्रबंधकों की नियुक्ति हो चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी के 10 साल के और भाजपा की प्रदेश सरकार के 3 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में तीन-तीन प्रचार रथ चलेंगे। छत्तीसगढ़ के 20 हजार गांवों में भाजपा कार्यकर्ता गए। गांव चलो नाम के इस अभियान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर में, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव रायपुर ग्रामीण में और गांव चलो अभियान के प्रदेश संयोजक नारायण चंदेल जांजगीर में प्रवास कर 24 घंटे का समय बिताया। 35 जिलों के 280 स्थानों पर शक्ति वंदन कार्यक्रम किया गया। इसी तरह कई तरह के कार्यक्रम BJP की ओर से किए गए हैं। (Chhattisgarh BJP Election Campaign)

Related Articles

Back to top button