Google Analytics —— Meta Pixel

Maharashtra Election: राहुल गांधी ने तिजोरी से निकाली ये चीजें, बीजेपी के ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का बताया मतलब, अडानी-मोदी पर किया सीधा वार

Maharashtra Election : लोकसभा सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और कहा कि महाराष्ट्र चुनाव विचारधाराओं का चुनाव है और 1-2 अरबपतियों और गरीबों के बीच का चुनाव है। उन्होंने कहा कि अरबपति चाहते हैं कि मुंबई की जमीन उनके हाथ में जाए और अनुमान है कि 1 अरबपति को 1 लाख करोड़ रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का स्लोगन है: एक हैं तो सेफ हैं। सवाल है- एक कौन हैं, सेफ कौन हैं और सेफ किसका है? जवाब है- एक नरेंद्र मोदी, अडानी, अमित शाह हैं और सेफ अडानी हैं। वहीं, इसमें नुकसान महाराष्ट्र की जनता का है, धारावी की जनता का है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Paddy Purchase: साय सरकार ने किसानों को दी बड़ी सौगात, अब धान बेचने के लिए नहीं लेना पड़ेगा उधार, पढ़े पूरी खबर

कांग्रेस नेता ने कहा कि महाराष्ट्र का चुनाव गरीबों और चंद अरबपतियों के बीच का चुनाव है। अरबपति चाहते हैं कि मुंबई की जमीन उन्हें मिले। करीब 1 लाख करोड़ रुपए एक अरबपति को देने की तैयारी है। कांग्रेस पार्टी की सोच है कि महाराष्ट्र के किसानों, गरीबों , बेरोजगारों की मदद हो। राज्य के लिए महंगाई, बेरोजगारी मुख्य मुद्दे हैं। उन्होंने वादा किया कि महिलाओं को हर महीने 3000 रुपए देंगे। महिलाओं को फ्री बस की सुविधा मिलेगी। किसानों का 3 लाख रुपए तक का कर्ज माफ होगा। सोयाबीन पर 7,000 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा। प्याज के किसानों के लिए फेयर प्राइस कमेटी होगी। कपास के लिए फेयर MSP होगी।

राहुल ने कहा कि हर कोई जानता है कि अडानी टेंडरिंग प्रक्रिया कैसे काम करती है। हर कोई जानता है कि लोगों पर दबाव बनाने के लिए सीबीआई, ईडी, आईटी विभाग का उपयोग कैसे किया जाता है। मुंबई हवाई अड्डे पर, हमने एक उदाहरण देखा; यह और बात है कि मीडिया इसे रिपोर्ट नहीं करना चाहता। लेकिन असल बात तो यह है कि पूरा देश जानता है कि श्री अडानी को पीएम मोदी का पूरा समर्थन प्राप्त है और वह जो चाहते हैं, उन्हें मिलता है।

दो अरब पति और गरीब के बीच का चुनाव

राहुल ने कहा कि यह चुनाव विचारधारा का चुनाव है. महाराष्ट्र का चुनाव गरीबों और चंद अरबपतियों के बीच का चुनाव है. अरबपति चाहते हैं कि मुंबई की जमीन उन्हें मिले. करीब 1 लाख करोड़ रुपए एक अरबपति को देने की तैयारी है. कांग्रेस पार्टी की सोच है कि महाराष्ट्र के किसानों, गरीबों , बेरोजगारों की मदद हो. राज्य के लिए महंगाई, बेरोजगारी मुख्य मुद्दे हैं। (Maharashtra Election)

राहुल ने कहा कि हम महाराष्ट्र में जाती जनगणना करवाएंगे. उन्होंने कहा कि हम दिल्ली में भी बोल चुके हैं कि जाती जनगणना कराएंगे, जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी हिस्सेदारी होगी. हमारी सरकार बनी को 25 लाख का हेल्थ बीमा देंगे. ढाई लाख सरकारी नौकरियां देंगे. 50 फीसदी आरक्षण की दीवार तोड़ेंगे. किसानों का कर्ज माफ करेंगे. बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देंगे. महंगाई पर रोक जरूरी है। (Maharashtra Election)

Back to top button
error: Content is protected !!