Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा-आगजनी पर उतारु हुई भीड़,बीजेपी-कांग्रेस दफ्तर में लूट, सुरक्षा बलों की फायरिंग में 1 शख्स की मौत
Manipur Violence: मणिपुर के घाटी इलाकों में विरोध प्रदर्शन और हिंसा जारी रहने के कारण रविवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने जिरीबाम जिले में गोलीबारी की, जिसमें के अथौबा नामक 20 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। भीड़ ने उसी क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के स्थानीय कार्यालयों में तोड़फोड़ की और फर्नीचर और अन्य संपत्ति को आग लगा दी। यह हिंसा जिरीबाम पुलिस स्टेशन के 500 मीटर के दायरे में हुई। जिले में तनाव काफी अधिक है और अशांति से निपटने के लिए सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।
घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। हालांकि अभी तक उनकी हालत का खुलासा नहीं किया गया है. इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर की स्थिति पर चर्चा के लिए आज अधिकारियों के साथ एक विस्तृत बैठक करने वाले हैं। बैठक में गृह मंत्रालय के पूर्वोत्तर प्रभाग के वरिष्ठ अधिकारी, केंद्रीय गृह सचिव, इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और असम राइफल्स के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
यह इम्फाल पश्चिम और पूर्व में कर्फ्यू लगाए जाने के बाद आया है, और छह लोगों की हत्या के मद्देनजर घाटी के जिलों में भड़की हिंसा की ताजा स्थिति के बीच 7 जिलों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। बढ़ते संकट के मद्देनजर, नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने भाजपा के नेतृत्व वाली मणिपुर सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया, और उन पर राज्य में चल रहे संकट का समाधान नहीं ढूंढ पाने का आरोप लगाया।
अमित शाह की बैठक में कौन अधिकारी होंगे शामिल
वहीं, मणिपुर को लेकर गृहमंत्री अमित शाह के साथ आज बुलाई गई बैठक में मुख्य एजेंडा ये समीक्षा करना कि है गृह मंत्री द्वारा केंद्रीय बलों की बुलाई गई आपातकालीन बैठक के दौरान जो निर्देश दिए गए थे, उनका क्रियान्वयन जमीन पर हुआ है या नहीं. इस बैठक में पूर्वोत्तर संबंधित गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, केंद्रीय गृह सचिव, आईबी डायरेक्टर, रॉ प्रमुख और सीआरपीएफ के अधिकारी शामिल होंगे. बैठक में मैतेई और कुकी समुदाय के लोगों से एक साथ वार्ता का खांका भी किया तैयार जाएगा.
गृह मंत्री की लगातार दूसरे दिन बैठक हो रही है. इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर के हालात की समीक्षा कर चुके हैं और राज्य में शांति सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाने का निर्देश दे चुके हैं. मणिपुर हिंसा को लेकर कल गृह मंत्री अमित शाह ने अपना महाराष्ट्र दौरा बीच में ही रद्द कर दिया था. हिंसा के बीच सरकार को सहयोग दे रही नेशनल पीपुल्स पार्टी ने सरकार से समर्थन वापस लेने का ऐलान कर दिया. एनपीपी का आरोप है कि बीरेन सिंह सरकार संकट का समाधान करने और सामान्य स्थिति बहाल करने में पूरी तरह से नाकाम रही है। (
Manipur Violence)
मणिपुर के 6 जिलों में इंटरनेट बैन
रविवार को दूसरे दिन भी मणिपुर में एक बार फिर तनाव और हिंसा हुई. उग्र भीड़ ने इंफाल में बीजेपी विधायक कोंगखाम रोबिंद्रो के पैतृक घर पर तोड़फोड़ की. एक दिन पहले शनिवार को भी उग्र भीड़ हिंसा पर उतर आई थी और कई विधायक समेत मंत्रियों के घरों पर तोड़फोड़ की. कई गाड़ियों को आग के हवाले भी कर दिया था. राज्य के 6 जिलों में इंटरनेट पर पहले से ही रोक लगी हुई है। (
Manipur Violence)



